ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका

By Om Prakash Verma
Published: April 4, 2024
Share
Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका
Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में हर रोज इतने फ्रॉड और स्कैम हो रहे हैं कि सरकार भी इनसे परेशान है। कभी-कभी इन स्कैमर्स की गिरफ्तारी होती है लेकिन हर समय इन्हें ट्रैक करना सरकार के लिए भी चुनौती है। कुछ दिन पहले ही दूरसंचार विभाग ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूरसंचार विभाग ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि किसी के कहने पर 401 डायल ना करें। इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नए नंबर पर डायवर्ट किए जा सकते हैं और फिर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

क्या है डायल 401 स्कैम?
साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर 401 डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं… सर, पार्सल कैंसिल करने के लिए 401 और यह…(ठग का नंबर) डायल करें। ऐसा करते हैं कि आपके फोन नंबर पर आने वाले कॉल और ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।

कैसे अपने जाल में फंसाते हैं ठग?
ये साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है, कृपया डिलीवरी के लिए एड्रेस कंफर्म करें। जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है तो वे कहते हैं कि ठीक है लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है तो आपको कैंसिल कराना होगा।

पार्सल कैंसिल कराने के लिए वे 401 डायल करने के लिए कहते हैं और इसी के साथ उस नंबर को भी डायल करवाते हैं जिस पर उन्हें कॉल को फॉरवर्ड कराना होता है। इसके बाद आपके नंबर पर आने वाले कॉल ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं। उसके बाद वह आपके नंबर से नया सिम कार्ड लेता है और आपका नंबर बंद हो जाता है। सिम कार्ड जारी होते ही ठग आपके बैंक अकाउंट में भी सेंध लगा देता है

15 अप्रैल से बंद होने जा रही यह सर्विस
इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्स्ष्ठ आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है। 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी। विभाग की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि स्स्ष्ठ आधारित कॉल फॉरवर्डिंग के सभी लाइसेंस 15 अप्रैल से अवैध हो जाएंगे, हालांकि उससे पहले खतरा है।
विभाग की ओर से यह फैसला ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्स्ष्ठ एक फीचर है जिसकी मदद से एक निर्धारित कोड डायल करके कई सर्विसेज को किसी नंबर पर एक्टिव और इनएक्टिव किया जा सकता है। ढ्ढरूश्वढ्ढ नंबर भी स्स्ष्ठ कोड से ही पता लगाया जाता है।

गलती से कॉल फॉरवर्ड हो जाने पर क्या करें?

  • अपने कॉलिंग एप को ओपन करें और सेटिंग में जाएं।
  • सेटिंग में जाकर कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको दिख जाएगा कि कॉल फॉरवर्ड हो रहा है या नहीं।
  • यदि ऑन है तो उसे ऑफ कर दें।
  • अधिक दिक्कत होने पर कस्टमर केयर को कॉल करें और कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए कहें।
आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की ‘भेंट-मुलाकात’
राज्य सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, दुर्ग के राजेंद्र पार्क में विधायक वोरा ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग
गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति, विधायक की पहल पर बोरिंग और पाईप लाईन विस्तार जल्द
सुकमा में 500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, सीएम साय बोले- बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला
Bijapur : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड… PWD के पांच अफसर गिरफ्तार, घोटाले में रहे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: हथेली की रेखाओं में मंदिर का अक्स

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?