ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हथेली की रेखाओं में मंदिर का अक्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हथेली की रेखाओं में मंदिर का अक्स

By Om Prakash Verma
Published: April 4, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राधेलाल को जनरल बोगी में यात्रा करना पसंद था। इसकी एक खास वजह भी थी। एक दूसरे से सटकर बैठे लोग थोड़ी ही देर में मित्र बन जाते थे। बातों-बातों में सफर गुजर जाता था। यात्रा के दौरान एसी, कंबल और तकिया की जरूरत कभी महसूस नहीं हुई। भांति-भांति के लोग मिलते थे। दूर-दराज के स्थानों की मौलिक जानकारी मिल जाती थी। अलग-अलग प्रांतों के तीज-त्यौहार, पहनाना-ओढ़ावा और खान-पान से परिचय हो जाता था। राधेलाल का एक खास शौक था जो उसे सहयात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाता था। उसे हाथ देखना आता था। वैसे उसका ज्ञान कितना पुख्ता था, कहना मुश्किल है। जिन सहयात्रियों का वह हाथ देखता था, वो थोड़ी ही देर में बिछुडऩे वाले होते थे। भविष्यवाणी सच हुई या नहीं, इसका पता लगाने की कभी नौबत नहीं आई। ऐसा ही बाबाओं के साथ भी होता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बाबा सभी को आशीर्वाद देते हैं। महीने में चार-छह को भी आशीर्वाद फल गया तो धंधा चल पड़ता है। जिसे आशीर्वाद का लाभ होता है वह फिर-फिर लौट कर आता है। धीरे-धीरे भीड़ में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती चली जाती है जिन्हें बाबा के आशीर्वाद का सुफल मिला हो। बाबा हिट हो जाते हैं, मामला फिट हो जाता है। राधेलाल बताता कि हाथ की रेखाओं में जीवन रेखा और संतान सुख के अलावा उसे कुछ चिन्हों की पहचान थी। इन्हीं में से एक चिन्ह था मंदिर का। जिनके हाथ में यह चिन्ह होता है वे धर्म के रास्ते पर चलते हैं, मंदिर बनवाते हैं। इन्हीं मंदिरों से फिर उसे आय भी होती है और गृहस्थी की गाड़ी भली-प्रकार चल पड़ती है। हथेली पर मंदिर का रेखा चित्र एक चौकोर होता है जिसके ऊपर एक त्रिभुजाकार छत होती है। किसी-किसी की हथेली पर इसके ऊपर एक झंडा भी बना होता है। यदि ऐसे लोग मंदिर बनवाते हैं तो अच्छा-खासा जनसहयोग मिलता है। मंदिर के साथ ही अपना घर और आय का जरिया भी बन जाता है। यही राधेश्याम एक दिन फटे हाल मिला। पूछने पर बताया कि कालोनी की राशन की दुकान अब चलती नहीं। कालोनी से सटकर एक मॉल और दो-दो मार्ट खुल गए हैं। लोग राशन से लेकर बालों में लगाया जाने वाला क्लचर तक वहीं से खरीद लाते हैं। दुकान में ग्राहकी कम हुई तो उसने रियल एस्टेट का काम शुरू किया। पर इस धंधे के मगरमच्छ जल्द ही उसे निगल गए। कालोनी के कोने में थोड़ी सी जमीन खाली पड़ी थी। अब उसपर मंदिर बनवा रहा है। कालोनी वालों से चंदा लिया, फिर ठेकेदारों से ईंट, रेत, गिट्टी का सहयोग ले लिया। सीमेंट और सरिया देने वाला कोई मिल जाए तो मंदिर का काम शुरू हो जाएगा। उसे लगता है कि आजादी के बाद की सरकारों ने यदि कल-कारखानों, शिक्षण संस्थानों, बांध परियोजनाओं की बजाय मंदिरों पर फोकस किया होता तो आज उनकी ऐसी दुर्दशा नहीं होती।

एंड पिक्चर्स पर आज रात होने जा रहे फिल्म ‘सर्कस’ के प्रीमियर को लेकर जॉनी लीवर ने कही यह बात
अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार
जगदलपुर में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 20 घायल… सीएम बघेल ने जताया गहरा दुःख
सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका
सरकार का बड़ा फैसला: नए पैटर्न से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, ग्रेजुएशन में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 170 # 04 April 2024

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?