ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां रेणुका यलम्मा जात्रा में झूमे श्रद्धालु, समाज के लिए विधायक रिकेश ने की बड़ी घोषणा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मां रेणुका यलम्मा जात्रा में झूमे श्रद्धालु, समाज के लिए विधायक रिकेश ने की बड़ी घोषणा

By Mohan Rao Published March 16, 2024
Share
मां मंकिनम्मा सेवा समिति ने किया विधायक रिकेश का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन
SHARE

मां मंकिनम्मा मंदिर परिसर के चारों ओर होगी फेंसिग, सामुदायिक भवन के लिए मिलेंगे विधायक निधि से पांच लाख रुपए

भिलाई। श्रीश्रीश्री मां मंकिनम्मा सेवा समिति द्वारा मां रणुका यलम्मा जात्रा समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा (जात्रा) निकाली गई। यह शोभायात्रा आंध्रा स्कूल ग्राउंड कैंप-1 से निकाली गई जो मां मंकिनम्मा मंदिर, जवाहर नगर तक पहुंची। मंकिनम्मा मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे।

मां रणुका यलम्मा जात्रा समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। जात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियों का समावेश किया गया। माता के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं पदयात्रा करते हुए मां मंकिनम्मा मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में सम्मान समारोह व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन ने समाज के लोगों का अभिनंदन किया और मां मंकिनम्मा के दर्शन कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ थोड़ी हंसी ठिठोली की।

मां रेनुका यलम्मा जात्रा के दौरान झूमते श्रद्धालु

विधायक रिकेश ने की पांच लाख रुपए देने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक रिकेश सेन का महा पुष्पहार से स्वागत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने समाज के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मां मंकिनम्मा का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। आप सभी के सहयोग व मां के आशीर्वाद से आज आपकी सेवा में हूं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने मंदिर के चारो ओर फेंसिंग कराने की मांग की है। मंच से विधायक रिकेश सेन ने मंदिर के चारों ओर फेंसिंग कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यहां एक सामूदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। विधायक रिकेश की घोषणा का सभी समाज के लोगों ने आभार जताया। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में श्रीश्रीश्री मां मंकिनम्मा सेवा समिति के संयोजक संयोजक एम. जगपति राव, समाज सेवी निरज सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण चौधरी, अध्यक्ष यू. गणपति राव, महासचिव एल काली दास व कोषाध्यक्ष एम अनंत राव का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao March 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : अम्बिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस
Next Article वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 23 मार्च तक एमपी, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान प्रवास पर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?