ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai breaking : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, फर्जी डीमेट अकाउंट व वाट्सऐप ग्रुप के चक्कर में फंसा शख्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai breaking : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, फर्जी डीमेट अकाउंट व वाट्सऐप ग्रुप के चक्कर में फंसा शख्स

By Mohan Rao
Published: March 7, 2024
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

भिलाई। शहर में शेयर ट्रेडिंग के चक्कर में 35 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-5 में रहने वाले शख्स को पहले एक वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफ कमाने का लालच दिया गया। इस ग्रुप के माध्यम से एक फर्जी डिमेट अकाउंट के जरिए शख्स को फंसाया गया। शख्स में भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में फंसता गया। इस तरह उसने 35 लाख 70 हजार रुपए गवां दिए। बत जाकर उसे अहसास हुआ कि वह बड़ी जालसाजी का शिकार हो गया। इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह धोखाधड़ी 7 B/16 सेक्टर-5 निवासी श्याम कुमार के साथ हुई। श्याम कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी माह में वह सायबर ठगी का शिकार हुआ। उसने बताया कि बड़ी कंपनियों के नाम पर एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप ब्लैकरॉक कैपिटल वीआईपी 8 के माध्यम से उसे संस्थागत खरीदारों की तरह भारी मुनाफा मिलने का आश्वासन देकर शेयर बाजार में निवेश करने का लालच दिया। इसमें बताया कि छूट के साथ बड़ी मात्रा में स्टॉक खरीद सकते हैं और उन्होंने कहा कि वे मुझे अपने डीमैट खातों (डीएनपी एजेंसी) https://app.dnpagency.net/ के साथ बल्क ट्रेडिंग और संस्थागत खरीदारी (TRADING) करने के लिए मदद करेंगे ।

इनके झांसे में आकर शुरू में 1 लाख रुपए की छोटी राशि से शुरुआत की और कुछ व्यापार (TRADE) लेने में मदद की। इसके बाद विश्वास जीतने के लिए पैसे वापस कर दिए और उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा आपका है और केवल आप ही खाता संचालित कर सकते हैं । इसके बाद उन्होंने अधिक निवेश करने और अधिक लाभ प्राप्त करने का लालच दिया और उनके डीमेंट में एक आईपीओ (IPO) सेगमेंट की जानकारी दी। इसके जरिए कहा गया कि आपको नई कंपनी के 5200 मात्रा में शेयर मिले हैं। चुंकि श्याम कुमार ने अनजाने में आईपीओ खरीद की सबक्रिप्शन पर क्लिक कर दिया था इसलिए उसे भरोसा हो गया।

इसके बाद निवेश को दोगुना करने के लिए एक सप्ताह का लेआउट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके सचिव जेसिका को टेलीग्राम के माध्यम से प्रतिदिन कई ट्रेड दी गई । इसके बाद श्याम कुमार ने अलग-अलग खातों में कई बार रकम जमा की। सबसे पहले 4/1/24 और 5/1/24 को भागों में 100000 रुपए, इसके बाद 10/1/24 को 500000 रुपए, 17/1/24 को 50000 रुपए जमा किए। इसी प्रकार 20/1/24 को 1400000 रुपए, 23/1/24 को 100000 रुपए, 24/1/24 को 190000 रुपएऔर आखिरी बार 30/1/24 को 1230000 रुपए जमा किए। इस प्रकार कुल 35 लाख 70 हजार रुपए जमा कर दिए।

पैसे निकालने पहुंचा तो फ्रॉफिट का 30 फीसदी मांगा
इतना निवेश के बाद जब श्याम कुमार अपने पैसे निकालने गया तो उससे कहा गया कि लाभ का 30 फीसदी एडवांस में देनी होगी। यह बात पहले नहीं बताई गई और जब पैसा निकालने की बारी आई तो ऐसा गया। इससे श्याम कुमार को अहसास हुआ कि उनके साथ बहुत बड़ी जालसाजी हुई है। इसके बाद उन्होंने वाट्सऐप पर ग्रुप एडमिन कपिल को आंशिक निकासी की अनुमति देने का अनुरोध किया लेकिन वह सहमत नहीं हुए। 17/02/24 को सचिव जेसिका ने टेलीग्राम में संदेश भेजा कि उन्होंने मेरा डीमैट खाता फ्रीज कर दिया है और उनके द्वारा दिया गया लिंक अब नहीं खुल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे संस्थागत भागीदार हैं, कई कंपनी खातों का उपयोग पैसे जमा करने के लिए किया गया। फिर उन पैसो को फर्जी ट्रेडिंग कराने के लिए उपयोग किया गया। इस तरह श्याम कुमार ने 35 लाख 70 हजार रुपए शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर गवां दिए।

पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में बोले सीएम बघेल….. राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में
Bhilai Breaking : उतई में युवक की हत्या, शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने लाठी डंडे से पीठकर ले ली जान
सीएम बघेल की पदयात्रा:कुछ मिनटों के लिए थमा रहेगा नेशनल हाईवे, निकाय चुनाव की टिकट की जुगाड़ में स्थानीय नेता सक्रिय
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’, दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर
आरओबी रायपुर, पीआईबी रायपुर व एफओबी बिलासपुर का अमृत महोत्सव को लेकर वेबीनार: प्रो वााजपेयी ने कहा आजादी को अक्षुण्ण रखने के संकल्प लेने का त्योहार है अमृत महोत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में किया संवाद
Next Article Big news : डबल मर्डर से दहला दुर्ग, घर में घुसकर दादी-पोती की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?