ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला राज्य अतिथि का दर्जा, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में सीएम साय ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला राज्य अतिथि का दर्जा, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में सीएम साय ने की घोषणा

By Mohan Rao Published March 4, 2024
Share
SHARE

मुंगेली। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुण्डीय यज्ञ श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, तो सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्चे से रामभक्त अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करेंगे। 05 मार्च को रायपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार बनाई है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुंगेली की इस धरती में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। भोले बाबा की महिमा से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं, इससे ऐसा लग रहा है कि महाशिवरात्रि की शुरुआत हो गई है। स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भक्ति की भावना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती हैै। संत समागम में साध्वी ऋतम्बरा, राजीव लोचन दास महाराज, साध्वी पुष्पांजली, शैलेषानंद महाराज सहित देश के विख्यात संत शामिल हुए। इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao March 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: सीएम विष्णु देव साय
Next Article राजिम कुंभ का फिर से लौटा वैभव, सीएम साय बोले – बीते पांच साल में बिगड़ गया था इसका स्वरूप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?