ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: सीएम विष्णु देव साय
Share
Notification Show More
Latest News
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: सीएम विष्णु देव साय

By Mohan Rao Published March 4, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अब भिलाई में ही इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय की यह पहल बहुत सराहनीय है। वे आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका की आईटी सेक्टर की कम्पनी कार्यरत है, जिसके प्रमुख छत्तीसगढ़ से है और वे अमेरिका में रहते हैं। बतौर छत्तीसगढ़िया मेरे साथ-साथ यह प्रदेशवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्हांेने कहा कि इस कम्पनी के माध्यम से प्रदेश के सैकड़ों युवा रोजगार के साथ शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में भी कार्य कर पाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए 268 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 26 विकास कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही आर्यभट्ट भवन निर्माण कार्य में संलग्न श्रमवीरों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक साथ ढ़ाई सौ करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ है। जिसका लाभ संभाग के सभी जिलेवासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय किया गया है। किसानों को धान के दो वर्षाें के बोनस की बकाया राशि 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण किया गया है। वन क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए पारिश्रमिक दिया जाएगा। श्री साय ने कहा कि मोदी जी की गांरटी के मुताबिक सरकार महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए शीघ्र देने जा रही है।

योजना अंतर्गत प्रदेश में 70 लाख 74 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में किसानों से रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से खरीदी हुई है। किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान पश्चात अंतर की राशि भी किसानों के खातों में शीघ्र अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों को सरकार की गारंटी से अवगत कराते हुए कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा तथा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, ईश्वर साहू एवं सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आर्यभट्ट भवन निर्माण कार्य में संलग्न श्रमवीरों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका की कम्पनी आईटी सेक्टर में कार्यरत है। कंपनी सैकड़ों युवाओं को आईटी में प्रशिक्षित कर, विदेश में कार्य का अवसर भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास तारीफ के काबिल है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज संभागवासियों को ढ़ाई सौ करोड़ के कार्यों की सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ को सजाने और संवारने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन आम जनता के लिए है। उन्होंने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कार्यों को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य की प्रस्तावित कार्ययोजना की भी जानकारी साझा की। समारोह को सांसद श्री विजय बघेल ने भी सम्बोधित किया। समारोह में संभागायुक्त एसएन राठौर ने दुर्ग संभाग का शासकीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. एमके वर्मा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन एवं ईश्वर साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, युनिवर्सिटी के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

You Might Also Like

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन

Mohan Rao March 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : एक दिन पहले ही महिलाओं खातों में आएंगे 1000 रुपए, सरकार ने इसलिए बदली तारीख
Next Article पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला राज्य अतिथि का दर्जा, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में सीएम साय ने की घोषणा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?