ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : अंतरजिला मोटरसाइकिल गिरोह पकड़ाया, 9 लाख रुपए के 24 मोटर साइकिल बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : अंतरजिला मोटरसाइकिल गिरोह पकड़ाया, 9 लाख रुपए के 24 मोटर साइकिल बरामद

By Mohan Rao Published March 4, 2024
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरापी भीड़ वाले जगहों पर पार्क की गई दोपहिया वाहनों को पार कर देते थे। पुलिस ने इस मामले में जिले के आसपास के गांवों से 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 9 लाख रुपए कीमत की कुल 24 मोटर साइकिलें जब्त की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों में बागे अकरम उर्फ गुड्डू (23), मो० हसनैन उर्फ गुल्ला (22), साहिबे अकीदत उर्फ नन्दू (20), सहनेवाज खान उर्फ सोनू (31) जयलाल रावत (42) व साहिद रजा (24) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411, 413, 414, 34 के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला पत्लगांव थाने का है।

दरअसल पिछले कुछ माह में जिले के अलग अलग  क्षेत्रों से मोअर साइकिल चोरी होने की काफी शिकायतें मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी रही। इस बीच आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किया गया। इसके बाद पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगावं हरिश पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन कर चोरों पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच पुलिस ने कुछ आदतन अपराधी किस्म के युवकों को टारगेट किया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर बागे अकरम उर्फ गुड्डू निवासी पेट थाना सीतापुर को हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर पहले तो उसने ऐसी किसी भी प्रकार की चोरी की बात नहीं मानी। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और एक दो नहीं पूरी 24 मोटरसाइकिलों की चोरी का राज उगला। आरोपी अकरम ने बताया कि उसने मो हसनैन उर्फ गुल्ला, साहिबे अकीदत उर्फ नन्दू के साथ में मिलकर पत्थलगांव के अलावा अन्य क्षेत्र से लगातार मोटर सायकल की और उसे बेच दिया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने मो हसनैन उर्फ गुल्ला एवं साहिबे अकीदत उर्फ नन्दू को गिरफ्तार किया।

काम धंधा नहीं होने से बनाई मोटरसाइकिल चोरी की योजना
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका काम धंधा ठीक से नहीं चल रहा था। इसलिए आपस में बात कर मोटर साइकिल चोरी की योजना बनाई। इसके बाद तीनों सहनवाज खान उर्फ सोनू से मिले तो उसने कहा कि वे तीनों मोटर सायकल चोरी करके लाए और उसे बेचने का बंदोबस्त वह कर देगा। इसके बाद जो भी पैसा मिलेगा उसे आपस में बांट लेंगे। इसके बाद तीनों ने मोटर साइकिल चोरी करना शुरू कर दिया। लगभग 4 माहन में इन तीनों ने पत्थलगांव, कोरबा, अम्बिकापुर, लैलूंगा, सीतापुर, सिसरिंगा से अभी तक कुल 24 मोटर साइकिल चोरी किया। जिसमें से 13 मोटर साइकिल  सहनवाज उर्फ सोनू को और 6 मोटर साइकिल साहिद रजा को बेच दिया। वहीं 5 मोटर साइकिल खुद रख लिए।

शेष आरोपियों तक भी पहुंची पुलिस
आरोपियों के द्वारा बताये जाने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सहनवाज खान उर्फ सोनू तथा साहिद रजा एवं जयलाल रावत को भी अभिरक्षा में लिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की कुल 24 मोटर सायकल जिसमें एचएफ डिलक्स 20, पल्सर 2, पैशन प्रो 01 नग और 1 प्लेटिना मोटर साइकिल बरादम किया। इन सभी की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है। मोटरसाइकिल बरामद करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरिश पाटिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी पत्थलगांव भानू प्रताप चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह, एएसआई हरिराम टण्डन, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, भगत गोरे, विशाल गुप्ता, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, आशीषन टोप्पो, शैलन्द्र सिंह, पवन पैकरा, चन्द्रशेखर सिंह, मोरिश, दिनेश यादव, सागर नायक, नीरज तिर्की एवं सायबर सेल की ओर से एएसआई हरि शंकर, नशीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, अनंत मिरास किस्पोट्टा, आरक्षक अनिल सिंह, तुलसी रात्रे, मुकेश पाण्डेय आदि की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने इस केस को सुलझाने वाले सभी कर्मचारियों को इनाम दिए देने की घोषणा की है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao March 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएसवीटीयू  में सीएम साय ने किया आर्यभट्ट व पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, 22.96 करोड़ से बने हैं दोनों भवन
Next Article महतारी वंदन योजना : एक दिन पहले ही महिलाओं खातों में आएंगे 1000 रुपए, सरकार ने इसलिए बदली तारीख

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?