ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद

By Mohan Rao
Published: March 3, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने एक  मार्च को जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की। इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया। हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए।

बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर टैक्स चोरी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई जारी है। जीएसटी विभाग के आईटी टूल्स द्वारा ई वे बिल जांच दल द्वारा निरंतर इसकी ट्रैकिंग की जा रही है। स्टेट जीएसटी की टीम कर चोरी पर निरंतर नजर रखे हुए है और लगातार इस संबंध में कार्रवाई हो रही है। इसका अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। केवल एक सप्ताह के भीतर ही जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए टैक्स जमा कराये हैं।

अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है । फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी । जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे मे लिया गया है । यहाँ भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं।

गौरतलब है की वित्त एवं जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है। टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है । स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है ।

जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था । इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था । जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया ।

मुख्यमंत्री ने पोषण माह में सक्रिय सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों को लिखा पत्र……. कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने किया आह्वान
महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया शनीचरी बाजार में महावीर सुविधा केन्द्र का शुभारंभ… मिलंगे ऑक्सीजन किट सहित यह सामान
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हर घर बन रहे ऊर्जा दाता, फ्री बिजली बना आय का स्रोत
साँई महाविद्यालय सेक्टर-6 , भिलाई के छात्रों ने मनाया हरेली तिहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 17 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ से ज्याद है कीमत, खाली कैरेट के नीचे रखकर ले जा रहे थे बदमाश
Next Article राजधानी में पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, चरित्र शंका में उठाया यह खौफनाक कदम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?