ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा के 50 विद्यार्थियों को मिला सोलर होम लाइट संयंत्र, रायपुर भ्रमण पर आए बच्चों को सीएम साय ने दिया उपहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सुकमा के 50 विद्यार्थियों को मिला सोलर होम लाइट संयंत्र, रायपुर भ्रमण पर आए बच्चों को सीएम साय ने दिया उपहार

By Mohan Rao
Published: February 29, 2024
Share
SHARE

रायपुर। सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। गुरुवार को बस्तर के सुकमा जिले के सुदूर अंचल में स्थित कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ा के 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु क्रेडा द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। सीएम साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया। 

इस सोलर होम लाइट संयंत्र में 200 वाट का एक सोलर पैनल, 12.28 वोल्ट की बैटरी, 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा, एक डीटीएच और एक मोबाइल चार्ज शामिल है। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव, नितिन नबीन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा से आए विद्यार्थियों को सोलर लाइट संयंत्र प्रदान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोलर लाइट के प्रकाश से आप सभी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों को पहली बार बस्तर से बाहर देश-दुनिया देखने का अवसर मिला है। इस मौके का पूरा लाभ उठाकर सीखने का प्रयास करें। सुकमा जिले के विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।आप यहां से राजधानी रायपुर भ्रमण के नए अनुभवों को साथ लेकर जाएंगे। घर जाकर अब सोलर लाइट के उजाले में खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको बेहतर भविष्य देना ही हमारा लक्ष्य है।

बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो यही हमारी सरकार का प्रयास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सोलर होम लाइट बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा।

नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के लोगों को अच्छी सड़क, बिजली,पेयजल और पक्का आवास मिले। उनके पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो। बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल हों। सभी का आधार कार्ड और राशन कार्ड बने, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर क्षेत्र के विकास से ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

दुर्ग के तीन फ्लाईओवर में लगेंगे डेकोरेटेट लाइट… विधायक वोरा ने कहा- शहर को सुसज्जित करने का प्रयास
विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर
Corona in CG :  500 के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में सामने आए 93 नए केस
डोम शेड बनाने महापौर ने किया भूमिपूजन, शैक्षणिक व सांस्कृतिक सुविधाएं देने कार्य योजना तैयार की
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर में और गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण…. जाने प्रदेश के मंत्रियों व विधायकों का शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : ऑनलाइन सट्टा को लेकर आईजी सख्त, पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने एसपी को दिए निर्देश
Next Article कवर्धा में जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी… खून से लथापथ मिला शव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?