ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : हथियार बंद चोर गिरोह पकड़ाया, 200 किलो कांसे व पीतल के बर्तनों के साथ कैस बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : हथियार बंद चोर गिरोह पकड़ाया, 200 किलो कांसे व पीतल के बर्तनों के साथ कैस बरामद

By Mohan Rao Published February 26, 2024
Share
SHARE

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। यह गिरोह सूने मकानों को टारगेट करता है और हथियारों से लैस होकर चलते हैं। पुलिस ने इस गिरोह के दिनेश गोस्वामी (21) पेण्ड्रा, सूरज गोस्वामी (21)  पेण्ड्रा, आषीश गोस्वामी (20) पेण्ड्रा, धनराज गिरी गोस्वामी (19) पेण्ड्रा, अशोक सोनकर (22) गौरेला तथा दीपक गोस्वामी (21) पेण्ड्रा को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी कट्टा, दो बडे चाकू, 6 नग मोबाइल के साथ लगभग दो क्विंटल कांसे व पीतल के बर्तन जब्त किया गया है। यह सभी जीपीएम जिले के सरहदी क्षेत्रों में चोरियां किया करते हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 457, 380, 458, 382, 413, 34 व 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें नवपदस्थ पुलिस महा निरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला ने एसपी जीपीएम भावना गुप्ता को सम्पत्ति सम्बधी अपराधो में टीम बनाकर पतासाजी के लिए निर्देशित किया था। इसी कड़ी में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलो में आरोपियों की पतासाजी करने कहा था। इस बीच साइबर सेल की टीम ने मरवाही क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चलचली परासी रास्ते में जा रहे एक मोटर साइकिल पर 4 सवारियों को देखा। इन्हें देखने पर सभी संदिग्ध लगे। इसके बाद पुलिस की टीम ने इन्हें रोककर पूछताछ की। सभी से अलग अलग पूछताछ करने पर सभी ले अलग अलग जवाब दिया जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ।  

इसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें अटासी, छेनी, हथौडी, मिला।  पूछताछ करने पर मरवाही थाना क्षेत्र में पांच स्थानों रटगा, राजाडीह, कुम्हारी, तेन्दूमुडा, पेण्ड्रा में दुबटिया, लाटा, अण्डी तथा गौरेला थाना क्षेत्र में नेवरी नवापारा, जिला कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में खोडरी मातिनदाई के एक घर से, बिलासपुर के बेलगहना चैकी के टेंगनमाडा, अम्बिकापुर के उदयपुर में चोरी करना स्वीकार किये। आरोपीगणो से घटना में इस्तेमाल दो मोटर साइकिल व घटना के समय साथ में रखने वाले औजार हथौडी, छेनी, दो नग बडा चाकू, एक देशी कट्टा, चोरी गई सोना चांदी के जेवर गले अवस्था में जब्त किया गया।

इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर गुण्डी 11 नग, , बटुआ 21नग दौरी 21 नग,, पैना 02 नग, लोटा 56 नग, गिलास 08 नग, परांत 13 नग, कटोरी 13 नग, करछुल 01 नग फूल कांस के बर्तन 92.663 kg तथा पीतल के बर्तन 97.868 kg  कुल कीमती 3,45,800  रुपए का मशरुका जब्त किय गया। इस पूरी कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी एसआई सुरेश ध्रुव, एएसआई मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चैपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, महेन्द्र परस्ते एवम थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक केके शुक्ला, गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह, पेंड्रा थाना प्रभारी नवीन बोरकर व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao February 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime Breaking : संपत्ति के लालच में वहसी हुआ भाई, रेप के बाद कर दी बड़ी बहन की हत्या
Next Article Breaking News : विधानसभा में मुख्यमंत्री साय की घोषणा, मीसा बंदियों को फिर से मिलेगी सम्मान निधि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?