ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ में 2700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, 27 रेलवे स्टेशनों का होगा रेनोवेशन
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ में 2700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, 27 रेलवे स्टेशनों का होगा रेनोवेशन

By Mohan Rao Published February 26, 2024
Share
SHARE

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन के तहत बिलासपुर जोन के 27 स्टेशनों और 83 नए ब्रिज के लिए करीब 2700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल है। इस मौके पर रायपुर व दुर्ग रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, बिलासपुर जोन के जीएम, रायपुर डीआरएम संजीव कुमार मौजूद रहे। इसी प्रकार दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायत गजेन्द्र यादव, कलेक्टर ऋचा चौधरी मौजूद रहीं।

बता दें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस, वडसा, चांदाफोर्ट और गोंदिया स्टेशनों में प्रस्तावित विकास कार्यों को किया जाना है। इतना ही नहीं महासमुंद रेलवे स्टेशन का भी रिनोवेशन किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों में रिनोवेशन का काम शुरू भी हो गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर  व भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशनों में तेजी से काम भी किया जा रहा है। आने वाले एक ड़ेढ साल के भीतर इन स्टेशनों की भव्यता देखने लायक होगी।

दुर्ग जिले में होंगे यह काम
दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 पर अंडरब्रिज पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी गई। इसी तरह उरला और बघेरा के अंडरब्रिज का संयुक्त कार्यक्रम उरला में रेलवे क्रॉसिंग पर सिद्धेश्वर मंदिर के पास किया गया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की वर्चुअली आधारशिला रखी गई। अहिवारा विधानसभा अंतर्गत सिरसा गेट भिलाई- 3 में अंडरब्रिज का लोकार्पण और डी केबिन बीएमआई चरोदा के अंडरब्रिज की सुविधा भिलाई 3 चरोदा नगर निगम की जनता को मिलेगी। इसका अलग-अलग कार्यक्रम दोनों जगहों पर होगा। पाटन विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी। इसके साथ ही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन के पास अंडरब्रिज और दल्लीराजहरा रूट पर रिसामा के पास अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी। दल्लीराजहरा रूट पर ही कचान्दुर से पहले ग्राम परसदा के पास अंडरब्रिज की सुविधा मिलेगी।

देशभर के 553 स्टेशनों के लिए 41,000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ
41,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो हजार रेलवे और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। सोमवार को इन स्टेशनों की आधारशिला रखी  गई। पूरे भारत में ओवरब्रिज और अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा। ये कार्य लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंगÓ को आगे बढ़ाएंगे। स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें छत, प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल विकसित किया जाएगा। स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

आज के भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। आज भारत जो करता है, अभूतपूर्व स्पीड से करता है। आज के भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। यही संकल्प इस विकसित भारत, विकसित रेलवे कार्यक्रम में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज रेलवे से जुड़ी दो हजार से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून महीने से होने वाली है। लेकिन अभी से जिस स्केल और स्पीड से काम होना शुरू हो गया है, वो सबको हैरत में डालने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 27 राज्यों के करीब 300 से अधिक जिलों में 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास हुआ है। आज यूपी के गोमती नगर के जिस रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हुआ है, वो वाकई कमाल का दिखता है। इसके अलावा आज 1,500 से ज्यादा रोड, ओवरब्रिज, अंडरपास जैसी परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं। 

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao February 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल: पांच जिला पंचायतों के सीईओ बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला, राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारी इधर से उधर
Next Article बीजापुर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा भिलाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि बीजापुर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा भिलाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?