ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

By Om Prakash Verma Published February 25, 2024
Share
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकार्ड, बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
SHARE

रांची (एजेंसी)। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में चौथे टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप को आउट कर इतिहास रच दिया। उन्होंने ओली पोप के अलावा बेन डकेट, जो रूट बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को भी आउट किया। हाल ही में टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने वाले इस गेंदबाज ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।

अश्विन भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन इस मामले में पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने भारतीय मैदानों पर कुल 63 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 350 विकेट झटके। उन्होंने अपने करियर में कुल 132 टेस्ट में 619 विकेट लिए। अश्विन ने घरेलू मैदान पर अपने 59वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं। यह उपलब्धि भी उन्होंने रांची टेस्ट में ही हासिल की है।

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीटेस्टविकेट
रविचंद्रन अश्विन59354
अनिल कुंबले63350
हरभजन सिंह55265
कपिल देव65219
रवींद्र जडेजा43211

इस मामले में की कुंबले की बराबरी
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने कुंबले की बराबरी की। कुंबले ने 132 टेस्ट में 35 बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे। अश्विन ने 99वें टेस्ट में ही उनकी बराबरी कर ली। उनके टेस्ट में अब कुल 507 विकेट हो गए।

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5+ विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीदेशटेस्टविकेटपारी में 5+ विकेट
मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका13380067
शेन वॉर्नऑस्ट्रेलिया14570837
रिचर्ड हैडलीन्यूजीलैंड8643136
रविचंद्रन अश्विनभारत9950735
अनिल कुंबलेभारत13261935

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma February 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Let's Collab Chhattisgarh: क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश Let’s Collab Chhattisgarh: क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश
Next Article जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?