ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश ने विधायक रिकेश को कहा बुलडोजर बाबा, टहाकों से गूंजा सदन
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश ने विधायक रिकेश को कहा बुलडोजर बाबा, टहाकों से गूंजा सदन

By Mohan Rao Published February 22, 2024
Share
सदन में विधायक रिकेश सेन ने उठया हाउसिंग बोर्ड के कंडम मकानों का मुद्दा
SHARE

विधायक औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कालोनी के कंडम 724 मकानों के रिनोवेशन पर कराया ध्यानाकर्षण

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को सदन की कार्रवाई के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल के संबोधन ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधायक को बुलडोजर बाबा कहा। यह सुनते ही सदन में टहाके गूंजने लगे। दरअसल विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कालोनी के कंडम 724 मकानों के लिए तत्काल कार्ययोजना बना कर इन आवासों की मरम्मत या पुनर्निर्माण के विषय में ध्यानाकर्षण करवाया।

साथ ही विधायक सेन ने औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन पर हुए अवैध कब्जों पर बेदखली कार्रवाई कर यह जमीन खाली करवाने की भी मांग की है। उनकी इसी मांग पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रिकेश जी तो खुद बुलडोजर बाबा हैं, ले जाकर बुलडोजर चलवा दीजिए। रिकेश सेन को बुलडोजर बाबा कहने के बाद सदन में कुछ देर तक टहाके गूंजने लगे। यही नहीं स्वयं विधायक रिकेश भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।

100 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जे
विधानसभा में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में उद्योग की लगभग सौ एकड़ से अधिक जमीन पर पिछले पांच वर्ष के भीतर धड़ल्ले से अवैध कब्जे हुए हैं। उद्योग विभाग की इस बेशकीमती जमीन पर कब्जे की वजह से विभाग उन युवाओं को औद्योगिक जमीन नहीं दे पा रहा है जो रोजगार के लिए बेहतर उद्यम की परिकल्पना और प्रोजेक्ट के साथ उद्योग स्थापित कर अपने और अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लाना चाहते हैं। ऐसे उद्योग के लिए लंबे समय से आवेदन पेंडिंग हैं और जमीन पर अवैध कब्जे की वजह से उद्योग विभाग जमीन आबंटन कर नहीं पा रहा है।

विधायक रिकेश सेन ने उद्योग मंत्री से आग्रह किया कि ऐसी जमीनें जितनी जल्दी हो सके अवैध कब्जे से मुक्त कराएं, आवश्यकता पड़े तो बुलडोजर चलवा कर उद्योग विभाग की इन जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं और जरूरतमंद युवाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रदान किया जाए। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उनकी मांग पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उद्योग विभाग की जमीन अवैध कब्जा मुक्त की जाएगी।

हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम आवासों का मुद्दा उठाया
शून्यकाल के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित 724 आवासों में कई वर्षों से रह रहे लगभग तीन हजार परिवारों के संबंध में शीघ्र कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर लाया जाए। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वर्ष 2007 से कंडम घोषित किए गए इन आवासों की हालत काफी जर्जर है और कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां तीन मंजिला भवन 1965 से 1974 तक बनाए गए इन आवासों को लगभग 50 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड यहां के रहवासियों को राहत देने की कार्ययोजना बनाए जाने की बात कहता रहा है लेकिन धरातल पर दिखाई नहीं दे रही। विधायक रिकेश सेन ने सदन में मांग की है कि इस संबंध में जल्द ध्यान देते हुए हाउसिंग बोर्ड को 724 क्वार्टर की समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए जाएं।

बता दें 1965 से 1974 तक 724 आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निजी उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के लिए बनाए गए थे। जिनसे 1980 से 2003 तक हाउसिंग बोर्ड ने 30 रूपये प्रतिमाह किराया भी लिया था। कालोनी के लगभग 3 हजार रहवासियों का कहना है कि तीन मंजिला बिल्डिंग में 24 कमरे थे, जिसमें प्रत्येक की लागत लगभग 6000 थी और 96000 में पूरी बिल्डिंग बनी थी। 25 वर्षों में प्रत्येक आवासधारी लगभग पौने 2 लाख किराया दे चुका था अतः इन कंडम आवासों का पुनर्निर्माण कर उन्हें मालिकाना हक दिया जाए।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao February 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोंड समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 24 को, पत्रिका गोंडवाना सगा का भी होगा विमोचन
Next Article Breaking News : आईपीएल 2024 के पहला शेड्यूल जारी, 17 दिन में खेले जाएंगे 21 मैच, चेन्नई व बेंगलुरू के बीच पहला मुकाबला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?