ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 232 करोड़ की लागत से रायपुर में बनने जा रही है देश की छटवी साइंस सिटी, चंद्रमा जैसी जीरो ग्रेविटी का होगा एहसास
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

232 करोड़ की लागत से रायपुर में बनने जा रही है देश की छटवी साइंस सिटी, चंद्रमा जैसी जीरो ग्रेविटी का होगा एहसास

By Om Prakash Verma Published February 19, 2024
Share
232 करोड़ की लागत से रायपुर में बनने जा रही है देश की छटवी साइंस सिटी, चंद्रमा जैसी जीरो ग्रेविटी का होगा एहसास
232 करोड़ की लागत से रायपुर में बनने जा रही है देश की छटवी साइंस सिटी, चंद्रमा जैसी जीरो ग्रेविटी का होगा एहसास
SHARE

रायपुर। विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार राज्य सरकार की मदद से देश की छठवीं साइंस सिटी रायपुर में बनाने जा रही है। जिसे बनाने के लिए करीब 232 करोड रुपए की लागत राशि तय की गई है जिसे केंद्र 60 प्रतिशत और राज्य 40 प्रतिशत के सहयोग से निर्माण कार्य कराएगा। वैसे यह देश की चौथी साइंस सिटी होगी, जिसे खुद केंद्र सरकार विकसित करेगी। कोलकाता, गुवाहाटी, देहरादून के बाद छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी केंद्र सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा अहमदाबाद और पंजाब में राज्य सरकार के मॉडल के तहत साइंस सिटी का निर्माण कराया गया है।

साइंस सिटी को बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में जमीन की तलाश की जा रही है। इस साइंस सिटी के निर्माण में करीब 35 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। सरकार ने बजट में 34.90 करोड रुपए का प्रावधान भी इसे लेकर रखा है। लगातार विभागों के द्वारा इस विषय को लेकर मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि नया रायपुर में इसे बनाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया की भी शुरुआत हो जाएगी। रायपुर में इस तरह की विज्ञान नगरी बनने से राज्य में नई तकनीकी का विकास तेजी से होगा।

विज्ञान नगरी के बनने से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में नई टेक्नोलॉजी तेजी से उभर कर आएगी। इसके साथ ही यहां जो भी उपकरण लगाए जाएंगे वह आधुनिक तकनीकी के होंगे। जहां बेहद ही करीब से लोग चंद्रग्रहण, चंद्रमा और तारों को देख सकेंगे। इसके साथ ही एक ऐसा हॉल तैयार किया जा रहा है, जहां लोगों को चंद्रमा की जैसी जीरो ग्रेविटी का एहसास कराया जाएगा। जहां कोलकाता की तर्ज पर डायनामोशन हॉल बनेगा। जहां लोग गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांतों को करीब से समझेंगे।

बता दें कि यह प्रपोजल साल 2005 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्र सरकार की तरफ से आया था। साल 2003 में पहली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, जिसके दो साल के बाद साइंस सिटी का प्रपोजल केंद्र सरकार ने भेजा था। उस समय यह साइंस सिटी रायपुर के सड्डू में बनाने का प्रस्ताव आया था। लेकिन बाद में केंद्र और राज्य के बीच बजट की अड़चनों के कारण साइंस सिटी का यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ती में चला गया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma February 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 127 # 19 February 2024
Next Article जल्दी करें, कल के बाद जमा नहीं होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन… 20 फरवरी है अंतिम तिथि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?