ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : पीएम आवास योजना का पर्यवेक्षक बताकर ग्रामीणों से ठगी, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedsarguja

CG Breaking : पीएम आवास योजना का पर्यवेक्षक बताकर ग्रामीणों से ठगी, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

By Mohan Rao Published February 18, 2024
Share
ठगी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने एक ऐसे ठक गिरोह को पकड़ा है जो प्रधानमंत्री आवास योजना के पर्यवेक्षक बनकर भोले भाले ग्रामीणों से ठगी करते हैं। तीनों ठग उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से यह शातिर ठग धनबाद, रांची, गुमला, बोकारो, जशपुर, पत्थलगांव आदि स्थलों पर घूम-धूम कर करीब 150 ग्रामीणों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। आरोपियों ने लगभग 30 लाख से अधिक की राशि ठगने की बात बताई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 2 अपाचे मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल, 1 टैबलेट, नगदी 24000 रुपए जब्त किया है।

दरअसल सरगुजा पुलिस को मुखबिर के जरिए तीन संदिग्धों की मोटरसाइकिल पर घूमने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और गंगापुर के पास 2 अपाचे मोटरसाईकल में घूम रहे तीनो संदेहियों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना असली काम बता दिया। तीनों ने बताया कि वे गांवों में जाकर ग्रामीणों से सरकारी अफसर बनकर ठगी करते हैं। पकड़े गए संदेहियों में रोहित तिवारी, कृष्णा कुमार पाण्डेय व गौतम पाण्डेय शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हैं।

पीएम आवास का पर्यवेक्षक बताते थे तीनों
पूछताछ में तीनों शातिर बदमाशों ने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मार्णाधीन मकान में जाकर पीएम आवास योजना का को पर्यवेक्षण अधिकारी बताते और मकान निर्माण कार्य में अनियमितता एवं देरी से निर्माण का हवाला देते हुए ग्रामीणों को डराते की बाकि किश्त जारी नहीं होगी। किश्त जारी कराने के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों से 20-30 हजार रुपए वसूल कर लेते थे। ठगी के दौरान विश्वास दिलाने के लिए तीनों शातिर ग्रामीणों को हांथ में नगदी रकम के साथ अपने पास रखे टैबलेट में उनकी फोटो भी लिया करते थे।

बतौली एवं रघुनाथपुर के ग्रामीणों से की ठगी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सरगुजा जिले में बतौली एवं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र ग्रामीणों से ठगी करना स्वीकार किया। इस दौरान अपने पास रखे टैबलेट में उसकी फोटो भी दिखाई। उनके पास से ठगी की गई 24000 रुपए नगद राशि एवं उनके बैंक खातों में करीब 60,000 धोखाधड़ी की राशि जमा करना स्वीकार किया है। आरोपियों के विरूद्ध चैकी रघुनाथपुर में प्रार्थी तिलक केरकेट्टा निवासी पहाड़पारा ग्राम कोट ने 25000 रूपए की ठगी की रिपोर्ट पर धारा 420, 34 तथा थाना बतौली की प्रार्थिया केलाजो कुजुर निवासी सुआर पारा बतौली की रिपोर्ट पर धारा 420, 34 तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। यही नहीं आरोपियों के बैंक खातो में जमा राशि के लिए संबंधित बैंक से संपर्क कर फ्रिज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अनुज जायसवाल, आरक्षक अशोक यादव, जितेश साहू, मनिष सिंह, विकाश सिंह, संजीव चौबे, सुयश पैकरा आदि शामिल रहे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao February 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला पैडलर चला रही थी नशे का कारोबार, नाबालिगों को दिया नशे का इंजेक्शन, दो पैडलर व सप्लायर गिरफ्तार
Next Article IND vs ENG Test: टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, 434 रन से जीता तीसरा मुकाबला, जडेजा ने झटके पांच विकेट IND vs ENG Test: टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, 434 रन से जीता तीसरा मुकाबला, जडेजा ने झटके पांच विकेट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?