ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब वॉयस-एआई भी लगा छकाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

Gustakhi Maaf: अब वॉयस-एआई भी लगा छकाने

By Om Prakash Verma
Published: February 17, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
विज्ञान की दुनिया कब क्या कर जाए, इसका कुछ पता नहीं लगता. कुछ नया करने के जोश में एक से बढ़कर एक खतरनाक उपकरण बनाया और उपलब्ध कराया जा रहा है। इन्हीं में से एक है वॉयस-एआई। इसे मुफ्त में डाउलोड और यूज किया जा सकता है। इसकी मदद से किसी की आवाज की हूबहू नकल तैयार की जा सकती है। बस आपको इतना करना है कि जिसकी आवाज की नकल उतारनी है, उसकी एक 20-30 मिनट की रिकार्डिंग करनी है। सैम्पल जितना बड़ा होगा, नकली आवाज उतनी ही असली होगी। इस रिकार्डिंग का उपयोग कर हंसी ठिठोली तो की ही जा सकती है, अपराध भी किये जा सकते हैं। किसी की अच्छी भली जिन्दगी में जहर घोली जा सकती है तो किसी को बुरी तरह फंसाया भी जा सकता है। अब यही वॉयस-एआई टूल अपराधियों का खिलौना बन गया है। पाकिस्तान में बैठे-बैठे अपराधियों ने छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को फोन लगाया। कहा कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और फिरौती के लिए एक लाख रुपए तुरन्त खाते में डालने की मांग भी कर दी। पिता को इस तरह की ठगी की थोड़ी बहुत जानकारी थी पर जब उन्होंने फोन पर बेटे की आवाज सुनी तो हड़बड़ाकर जितने पैसे उनके खाते में थे, फोन करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने पत्नी और बच्चे के स्कूल से जानकारी ली तो पता चला कि बेटा सुरक्षित है। आज तकनीक से न केवल आवाज की हूबहू नकल की जा सकती है बल्कि आपके ही फोन नंबर से आपके घर कॉल लगाया जा सकता है। वह भी तब जबकि आपका फोन लगातार आपके हाथ में रहा हो। अपराधियों की ऐसी बेजा हरकतें आपके सार्वजनिक से लेकर निजी जीवन तक में जहर घोल सकती है। वॉयस-क्लोन की मदद से नेताओं के बेजा बयान तैयार किये जा सकते हैं और उनका सोशल मीडिया पर भरपूर उपयोग किया जा सकता है। उनका पूरा राजनीतिक करियर चौपट किया जा सकता है। अच्छी खासी गृहस्थी में दरार डाली जा सकती है। दोस्तों के बीच झगड़े करवाए जा सकते हैं। तो क्या इंसान अब अपने ही बनाए खिलौनों का शिकार हो गया है? वैसे इसके भी उदाहरण पुराणों में मिल जाएंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार एकाधिकबार शिवजी ने असुरों को ऐसे वरदान दिये जो स्वयं देवों के लिए अभिशाप बन गए। इन्हीं में से एक था भस्मासुर। भस्मासुर जिसके सिर पर हाथ धर देता, वही भस्म हो जाता। इस ताकत के बल पर वह ऋषि-मुनियों और देवताओं के पीछे पड़ गया। देवी पार्वती को प्राप्त करने के लिए वह शिवजी को ही भस्म करने दौड़ा। श्रीविष्णु ने पार्वती का रूप धारण कर भस्मासुर के साथ नृत्य करना शुरू कर दिया। जब पार्वती ने नृत्य की एक मुद्रा में अपने सिर पर हाथ रखा तो भस्मासुर ने भी ऐसा ही किया और स्वयं भस्म हो गया। एआई को कौन भस्म करेगा?

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान: यूपी के कुशीनगर समेत चार शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट… यहां पढ़े किन शहरों में बन रहे नए एयरपोर्ट
रेलवे का ऐलान : ट्रेनों के किराए में बढ़ोत्तरी, एसी के साथ सामान्य श्रेणी में भी बढ़े दाम, 26 दिसंबर से होंगे लागू
एचडीएफसी लाइफ ने हर किसी के सपनों और लक्ष्यों को साकार करने के लिए लॉन्च किया क्लिक 2 अचीव पार एडवांटेज
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट : बीते 24 घंटे में मिले 450 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 1761… रायपुर में सबसे ज्यादा 55 नए मरीज
Big news : पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, 50 निरीक्षक स्तर के अफसरों का ट्रांसफर…. देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : पत्नी का रेप होते देख पीट-पीट कर ले ली बदमाश की जान, पति गिरफ्तार… रेप का दूसरा आरोपी भी पकड़ाया
Next Article निगम की सख्ती : टैक्स जमा नहीं करने वाले 8 बकायादारों को अंतिम नोटिस, 41 लाख वसूल करने होगी कुर्की

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?