ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार, पति ने गला घोंटकर की हत्या… पुलिस व परिजनों को सुनाई झूठी कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार, पति ने गला घोंटकर की हत्या… पुलिस व परिजनों को सुनाई झूठी कहानी

By Mohan Rao
Published: February 17, 2024
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में संबंध बनाने से मना करने पर नशेड़ी पति हैवान बन गया। गुस्से में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह जब उसके बच्चों ने मां के बारे में पूछा तो उसने झूठी कहानी बता दी। उसने पुलिस को भी झूठी कहानी बताई। पुलिस ने शक के आधार पर शव का पीएम कराया तो हत्या की बात सामने आई। इसके बाद शक के आधार पर पति को हिरासत में लिया गया तो उसने सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है। भोंदलापारा निवासी सावनी बाई पटेल (38) की 10 फरवरी की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे दिन सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति रूपचंद पटेल (39) ने बताया कि उसकी पत्नी को बीपी लो की समस्या थी और वह कभी भी गश खाकर गिर जाती है। रात को वह बाड़ी की ओर गई और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद वह बाड़ी में गया तो उसकी पत्नी की लाश देखी।

पुलिस ने घर के अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने महिला की मौत पर आश्चर्य नहीं जताया। रूपचंद के बच्चों ने बताया कि वे रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। वहीं अन्य सदस्यों ने भी मौत को लेकर कोई शंका जाहिर नहीं की। इसके बाद भी पुलिस ने शक के आधार पर शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। एक दिन पहले पुलिस को मृतका की पीएम रिपोर्ट मिली जिसमें उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई।

पुलिस को पहले से पति के बयान पर शक था और उसी ने कहा था कि उसकी पत्नी की चक्कर आने व गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर रूपचंद पटेल को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में रूपचंद ने सारी सच्चाई बता दी। पूछताछ में आरोपी रूपचंद ने बताया कि 10 फरवरी को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए तो उसने अपनी पत्नी से संबंध बनाने कहा। इस पर पत्नी ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहते हुए संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी बाड़ी की ओर निकल गई तो वह पीछे से गया और गमछे से उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसने पत्नी की मौत का कारण चक्कर आने से गिरने के कारण होना बताया।

भाजपा पर सीएम भूपेश का वार, भ्रष्टाचार के आरोपों सहित ईडी के छापों पर कसा तंज, कहा- चुनाव आ रहा है तो दिल्ली जा रहे हैं
छत्तीसगढ़ में 28 जुलाई को हरेली से होगी गौ-मूत्र खरीदी की शुरूआत : मुख्यमंत्री
सेना की बड़ी कामयाबी: 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर
लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान…
सीएम बघेल ने किया सबसे बड़े सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट का शिलान्यास, बोले- 42 लाख परिवारों को दे रहे हैं आधे दाम पर बिजली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 125 # 17 February 2024
Next Article CG Politics: जल्द घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी, राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आएगी चुनावी माहौल में गर्मी CG Politics: जल्द घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी, राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आएगी चुनावी माहौल में गर्मी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?