ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bijapur : नए सुरक्षा बल कैंप पर नक्सलियों ने दागे UBGL, 6 आईईडी भी मिले, पुलिस ने तेज की सर्चिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Bijapur : नए सुरक्षा बल कैंप पर नक्सलियों ने दागे UBGL, 6 आईईडी भी मिले, पुलिस ने तेज की सर्चिंग

By Mohan Rao
Published: February 15, 2024
Share
नक्सली - सांकेतिक फोटो
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के नए कैंप पर यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ) से हमला किया है। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुंडम में सुरक्षाबलों के नये कैम्प पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। मौके से 5-5 किलो के 6 आईईडी जवानों ने बरामद किए हैं। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। गुंडम इलाके में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को नया कैंप बनाया है। कैम्प स्थापना के बाद दोपहर 1 से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने बीजीएल से कैम्प पर हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 आईईडी बरामद किये गये हैं।

बता दें जहां सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों का प्रभाव करने के लिए कैंपों का निर्माण किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति को कम करने यह कदम उठाए जा रहे हैं। नए कैंप खुलने से नक्सली बौखला रहे हैं और लगातार कैंपों को निशाना बनाया जा रहा है। आज भी नक्सलियों ने निर्माणाधीन कैम्पों पर हमला कर दिया, ताकि काम रुक जाये, लेकिन जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्हें खदेड़ किया। साथ ही जवानों ने नक्सलियों के आईईडी को  निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली बड़े हमले की फिराक में थे लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

वन मंत्री अकबर ने की हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा…. उद्योगों द्वारा कोष में देय राशि शीघ्र जमा करने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश, एसईसीआई और एसजेवीएन के बीच बिजली खरीदने को लेकर हुआ करार
बेर खाने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ, जरूर करें सेवन…
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ का किया दौरा, बोले- दूरस्थ गांवों में डिजिटल क्रांति विकसित भारत की बनेगी मिशाल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: कोरबा से सरोज का नाम, कई और भी दावेदार, कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर भाजपा की पैनी नजर; सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य
Next Article मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’… जानिए क्या होंगे इस योजना के लाभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?