ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुद थाने पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, चाय में नशीली गोलियां डालकर ब्यूटी पार्लर संचालिका का किया था रेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुद थाने पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, चाय में नशीली गोलियां डालकर ब्यूटी पार्लर संचालिका का किया था रेप

By Mohan Rao
Published: February 13, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला को परिजनों से मिलाने के बहाने अपने घर ले गया और चाय में नशीली गाली मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। महिला की शिकायत पर 3 जनवरी को इस मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी युवक की लगातार तलाश की जा रही थी। इस बीच 12 फरवरी को युवक खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसके यहां काम करने वाली एक युवती ने केलाबाड़ी निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से उसकी साल 2020 में मुलाकात कराई। इसके बाद एक दिन आरिफ ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों मिलने लगे। इस बीच 12 नवंबर 2023 को आरिफ उसे अपने परिजनों से मिलाने की बात कहकर दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया ले गया।

घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। आरिफ ने कहा कि अभी 10-15 मिनट में उसके परिजन आ जाएंगे। युवती बैठी तो आरिफ ने उसे चाय में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी। गोलियां खाने के बाद युवती बेहोश होने लगी तो आरिफ ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद युवती ने आरिफ से विवाद किया तो उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो के दम पर आरिफ ने कई दफे युवती से रेप किया। तंग आकर युवती ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश में घूम रही थी इस बीच सोमवार को उसने खुद सरेंडर कर दिया।

शिव जी अर्पण सेवा समिति की पहल: सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे कापी, पेंसिल, रबर, स्केल
सीएम के निर्देश पर किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, खुलेेंगे 16 नये धान खरीदी केंद्र
कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के माग्रदर्शन में मिलेगी राहत… आज शुरू होगा लाइवलीहुड कॉलेज में सर्वसुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर
भिलाई में पानी की सप्लाई में युवा कांग्रेस के कार्य को दिल्ली में मिली सराहना….युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने थपथपायी मो शाहिद की पीठ
शराब पीकर बोतल फोडऩे से मना करना युवक को पड़ा भारी… शराब पी रहे युवकों ने इतना पीटा की हो गई मौत… ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवान से मिलने पहुंचे अस्पताल, बोले- नक्सलियों के खिलाफ तेज हुई लड़ाई
Next Article Big news : प्रयागराज से दुर्ग आ रही बस में लगी आग, सभी यात्री सकुशल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?