ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : व्यवसायी ने बांध में कूदकर दे दी जान, खुदकुशी से पहले फेसबुक स्टोरी डाली, पड़ोसी को बताया जिम्मेदार
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : व्यवसायी ने बांध में कूदकर दे दी जान, खुदकुशी से पहले फेसबुक स्टोरी डाली, पड़ोसी को बताया जिम्मेदार

By Mohan Rao Published February 12, 2024
Share
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार को एक युवक ने बांध में कूदकर अपनी जान दे दी। जरही गांव के रहने वाले युवक ने आत्महत्या से पहले आज सुबह की फेसबुक पर स्टोरी डालकर पड़ोसियों को इसका जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों के साथ ही गांव वालों ने जरही चौक में शव को रखकर अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के जरही गांव में अंबिकापुर मुख्यमार्ग में संचालित विक्की क्लॉथ स्टोर्स के संचालक बिट्टू गुप्ता (24) सोमवार की सुबह अपनी बुलेट से डुमरिया डेम पहुंचा। अपनी जैकेट व मोबाइल को बांध किनारे रखकर डेम में कूद गया। इस दौरान मौके पर टहल रहे लोगों ने उसे डेम में कूदते देखा। कुछ लोगों ने उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना के बाद घरवाले पहुंचे और पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के मौजूदगी में बिट्टू गुप्ता को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फेसबुक स्टोरी में बताया पड़ोसी दुकानदार को जिम्मेदार
आत्महत्या से पहले मृतक बिट्टू गुप्ता ने फेसबुक स्टोरी डाली थी। मृतक बिट्टू गुप्ता ने सुबह अपने फेसबुक स्टेरी पर पोस्ट लिखा जिसमें उसने पड़ोस के हिमांशु क्लॉथ स्टोर के संचालक व उसके परिवार को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। दरअसल तीन दिन पहले हिमांशु क्लॉथ स्टोर में आग लग गई थी। इसकी जांच भटगांव पुलिस व डॉग स्क्वायड ने की थी। आगजनी को लेकर जरही व्यापार संघ भी तुलसी गुप्ता, बिट्टू गुप्ता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। रविवार दोपहर को व्यवसाईयों ने भटगांव थाना पहुंच घटना में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं कार्रवाई नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू गुप्ता व परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था एवं रात को छोड़ा था। यही नहीं आगजनी के लिए बिट्टू गुप्ता एवं परिवार के सदस्यों को दोषी मानकर उनके खिलाफ एफआईआर करने दबाव डाला जा रहा था। इससे बिट्टू गुप्ता काफी परेशान था और इसी परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

फेसबुक स्टोरी के आधार पर कार्रवाई की मांग
बिट्टू गुप्ता की आत्महत्या के बाद परिजनों व आसपास के लोगो ने हिमांशु क्लॉथ स्टोर के संचालक व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसे लेकर परिवार के लोगों ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। काफी देर तक यहां पुलिस व परिजनों के बीच बातचीत होती रही। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही थी लेकिन परिजन भी अड़े रहे। चक्काजाम के कारण तीन घंटे से ज्यादा वाहनों का अवागनम प्रभावित रहा। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो लोग वहां से हटे। इस दौरान प्रतापपुर एसडीएम दीपिका नेताम, एएसपी सूरजपुर शोभराज अग्रवाल ने मोर्चा संभाला।

18 फरवरी को होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि बिट्टू गुप्ता की शादी 18 फरवरी को अंबिकापुर के सीतापुर में होना था। घर पर उसकी शादी की तैयारियां की जा रही थी। मृतक ने अपने फेसबुक पोस्ट में माता पिता व होने वाली पत्नी को सॉरी लिखा। उसने लिखा कि आरोप लगने के कारण वह परेशान है जबकि उसने कुछ भी नहीं किया। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों ने एक आईपीएस अफसर पर भी उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। इस घटना से जरही गांव में तनाव की स्थिति है और जिस घर में कुछ दिन बाद शादी की शहनाई बचने वाली थी और पूरा घर खुश था वहां इस घटना बाद मातम पसरा हुआ है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao February 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : प्रदेश भर में अब तक 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, मिलेंगे 12000 रुपए सालाना
Next Article आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?