ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया, सोते समय पेट्रोल डालकर लगा दी आग… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaigarh

CG Crime : पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया, सोते समय पेट्रोल डालकर लगा दी आग… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: February 11, 2024
Share
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को जिंदा जला दिया। सोते समय महिला ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दूसरे दिन मृतक का शव जली हालत में मिला। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

दरअसल 9 फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को इंदिरा नगर लैलूंगा के एक नये बन रहे मकान के अंदर एक व्यक्ति का शव जली हालत में होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद मृतक की शिनाख्त राजू रजक (45) पुत्र अशर्फी लाल रजक निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुई। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस की पूछताछ के दौरान मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसके भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था, जिनका करीब 14 साल का लड़का है।  कैलाश रजक ने यह भी बताया कि उसका भाई राजू करीब पांच साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब पीने का आदी था। 8 फरवरी को भी राजू ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में पति-पत्नी की बीच रात को काफी विवाद हुआ। दूसरे दिन 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है।

पत्नी ने बताया कैसे की थी हत्या
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक राजू की पत्नी अनिमा एक्का (44) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। अनिमा एक्का ने बताया कि उसका पति राजू अक्सर शराब पीकर आता है और उससे गाली गलौच करता था। इससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या कर दी थी। 8 फरवरी की रात को शराब पीकर आने के बाद आपस में विवाद हुआ। इसके बाद उसने योजना बनाई और राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई। यहां नशे में होने के कारण राजू सो गया। इसी अवस्था में अनिमा इक्का ने अपने पति राजू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। आग में बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में 1014 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 15 कोरोना मरीजों की मौत
विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन: अब दूर होगा शहर के सार्वजनिक स्थलों का अंधकार… 17 लाख से चण्डी मंदिर व आदित्य नगर चौक होगा जगमग
डोंगरगढ़ से 10 किमी की दूरी में स्थित ग्राम पंचायत रामाटोला के आश्रित ग्राम मानिकपुरी पहाड़ी पर मिला मानव कंकाल
छत्तीसगढ़ पहली बार राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन, 21 से 22 फरवरी को योग आयोग करा रहा प्रतियोगिता
आकार लेने लगी है छत्तीसगढ़ में पर्यटन तीर्थों की नयी श्रृंखला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिकों को मात्र पांच रुपए में मिलेगा चावल, दाल, सब्जी सहित ताजा भोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कैंटीन का शुभारंभ
Next Article अरपा महोत्सव: जीपीएम को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अरपा महोत्सव: जीपीएम को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?