ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांसाबेल में बनेगा मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कांसाबेल में बनेगा मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Mohan Rao
Published: February 10, 2024
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव स्थित स्टेडियम में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन और सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश के मुखिया श्री साय का ढोल बाजे और परंपरागत करमा नृत्य से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। सफाई कर्मचारी संघ, रसोईया संघ और आंगनबाड़ी सहायिका संघ, लघुवनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये अभिनंदन वास्तव में आप सभी का अभिनंदन है। आपके सहयोग और आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी है। यह सरकार आपकी बेहतरी और विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित होकर कार्य करेगी। उन्होंने कांसाबेल में मिनी स्टेडियम बनाने तथा तुर्रीघाट पर्यटन स्थल और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा की हम मोदी की गारंटी  और विकास के वादे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रुपए देने का वादा किया था और इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार ने विकास के बुनियादी ढांचे को गढ़ने का काम किया था और उस दिशा में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सरकार उसे संवारने का काम कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा रणविजय सिंह ने कहा की आपकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और जल्द ही आपके हित में फैसला लिया जाएगा।

सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनसे मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने हम जैसे छोटे कर्मचारियों की तकलीफ को समझा है और हमारी मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया है। इसी प्रकार वन प्रबंधन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामाधार लहरे ने भी अपने संगठन की मांगों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए सफाई कर्मचारी संघ, रसोईया संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, वनोपज सहकारी संघ के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Big news : हाईकोर्ट ने मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया की रद्द, नियम विरुद्ध दी गई थी भर्ती
पीओपी की प्रतिमा बेचने पर होगी कार्रवाई, निगमायुक्त ने दी हिदायत
Bhilai Breaking : एनकाउंटर के बाद भी खत्म नहीं हुआ अमित जोश का केस… जानिए दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने ऐसा क्यों कहा….?
चेन्नई को निकालना है कई चुनौतियों का हल
गीतवितान कला केन्द्र भिलाई को मिला रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड, बंगाल में हुआ सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्षों से पगडंडी में चलने वाले मजदूरों को विधायक के प्रयास से मिलेगी सड़क, सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Next Article ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?