ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भगवान श्रीराम का ओरिजिनल फोटो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भगवान श्रीराम का ओरिजिनल फोटो

By Om Prakash Verma
Published: February 10, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जन-जन के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भी पेटेंट हो गया है। बिना इजाजत के उनकी मूर्तियां बनाई तो खैर नहीं। प्रभु श्रीराम का पेटेंट किसी ने दिया नहीं है, लेने वालों ने खुद ले लिया है। अब वही तय करेंगे कि प्रभु श्रीराम कहां-कहां गए। श्रीराम कैसे दिखते थे, क्या पहनते थे और कैसे पहनते थे। भाजपा के विधायकों का दावा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रभु श्रीराम की जो मूर्तियां बनवाई हैं, वो राम जैसी नहीं दिखती। आरोप हैं कि इन मूर्तियों को विकृत बनाया गया। आरोप यह भी है कि इन मूर्तियों को बनाने का ठेका अपने करीबियों को दिया गया। आरोपों का यह सिलसिला इससे भी आगे तक जाता है। आरोप हैं कि जिन पार्टियों को निर्माण का ठेका दिया गया, उन्होंने उसे पेटी कांट्रेक्ट पर दे दिया जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई। शिकायत गुणवत्ता को लेकर है या करीबियों को ठेका देने पर, समझना मुश्किल नहीं है। करीबियों वाला राग अब पुराना हो चला है। कहीं यही सरकार का स्थायी भाव न बन जाए। देश में प्रभु श्रीराम के करोड़ों मंदिर हैं। इन सभी में प्रभु की प्रतिमाएं वहां की स्थानीय शिल्पकला और शैली के अनुरूप हैं। कुछ राज्यों में विशेष किस्म के पाषाण मिलते हैं। इन राज्यों से मूर्तियां बनकर देश के कोने-कोने तक जाती हैं। इससे एक राज्य की शैली दूसरे राज्यों तक पहुंचती है। धातु की बनी प्रतिमाओं के साथ भी ऐसा ही है। अभी अयोध्या में रामलला के जिस विग्रह को स्थापित किया गया, वह भी दक्षिण भारतीय शैली का है। प्रभुश्रीराम आस्था के प्रतीक हैं। कबीर दास जी ने कहा था, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।Ó पर ये उक्तियां धराशायी हो रही हैं। अब तो प्रभु श्रीराम का भी आधार कार्ड बनना है। इसलिए फोटो तो क्या फिंगर प्रिंट तक मैच करना चाहिए। आखिर कुछ लोग साबित क्या करना चाहते हैं? उधर देश के प्रधानमंत्री देश को जोडऩे की बातें करते हैं और इधर उसके चिल्हर नेता देश तो क्या परिवारों को तोडऩे में लगे हैं। आस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। मोदी कहते हैं कि इस देश में हिन्दू और मुसलमान सदियों से रह रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में दोनों की बराबर की भूमिका रही है। इधर, लोग अवाम को भाजपाई हिन्दू और कांग्रेसी हिन्दू में बांट रहे हैं। वैसे भी इतिहास गवाह है कि राज्यों के बीच की सीमाएं दशकों में बदलती हैं पर परिवार के बीच की दीवारें लगभग हर रोज बनती-बिगड़ती हैं। अदालतों में जमीन और मकान को लेकर चल रहे अधिकांश मामले एक ही परिवार के लोगों के बीच होते हैं। अब कोई भरत अपने बड़े भाई के खड़ाऊं रखकर राजपाट नहीं चलाता। अब तो मंथराओं की भी जरूरत नहीं पड़ती। खटास पैदा करने वाले ये बीज न जाने कहां से खुद उड़-उड़ कर आते हैं और जमीन में ऐसा धंसते हैं कि पूरा खेत खरपतवार से भर जाता है।

प्रगति प्लेटफ़ॉर्म से छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण और लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को मिली नई गति
पुलिस नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी, मणप्पुरम गोल्ड लोन की महिला ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 23 तोला सोना का है मामला
ऋतिक रोशन की ‘कृष 4 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ नए कलाकारों की होगी एंट्री
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
ओलम्पिक में इंडिया का जोश बढ़ाएगा छत्तीसगढ़: राजधानी में जगह-जगह सेल्फी जोन… खेल विभाग के फेसबुक पेज पर ‘आई#चीयर फाॅर इंडिया टोक्यो 2020 ओलम्पिक’ टैग कर की जा सकेंगी सेल्फी पोस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस लगा रही मनचलों की क्लास, सार्वजनिक जगहों पर यह सब करना पड़ेगा महंगा पुलिस लगा रही मनचलों की क्लास, सार्वजनिक जगहों पर यह सब करना पड़ेगा महंगा
Next Article कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?