ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलिंगा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहे तीन छात्र डेम में डूबे, तीनों के शव बरामद…. नहाने गए थे खुटेरी जलाशय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

कलिंगा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहे तीन छात्र डेम में डूबे, तीनों के शव बरामद…. नहाने गए थे खुटेरी जलाशय

By Mohan Rao
Published: February 9, 2024
Share
डेम में डूबने से तीन छात्रों की मौत
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के कलिंगा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिहार के तीन इंजीनियरिंग छात्रों की डूबने से मौत हो गई। तीनों छात्र मंदिर हसौद इलाके में नीलगिरी के घने जंगल के बीच खुटेरी डैम में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान गहराई में डूब गए। तीनों छात्रों को डूबता देख वहां पिकनिक मना रहे कुछ लोगों ने मदद के लिए अवाज दी। इसके कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। शाम तक दो छात्रों के शव निकाले गए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोका गया और शुक्रवार की सुबह फिर से शुरू कर तीसरे छात्र के शव को भी निकाल लिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन स्टूडेंट आदित्य कुमार वर्मा (23), सुधांशु जायसवाल (21) और आदित्य कुमार झा (23) कॉलेज की छुट्टी के बाद घूमने निकले। इस दौरान वे नवा रायपुर के खुटेरा जलाशय पहुंचे। यहां 3:30 बजे तीनों डैम के पास पहुंचे और बाइक खड़ी कर नहाने उतर गए। डेम के पास आमतौर पर काफी लोग पिकनिक के लिए पहुंचते हैं और गुरुवार को भी कुछ लोक पिकनिक मना रहे थे।

अचानक डूबने लगे छात्र
नहाते हुए तीनों छात्र में डेम में गहराई की ओर चले गए। इस दौरान एक छात्र गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दूसरा छात्र उसे बचाने पहुंचा और वह भी डूबने लगा। यह देख तीसरा छात्र भी उन्हें निकालने के लिए गहराई में पहुंचा लेकिन वह भी डूबने लगा। देखते ही देखते तीनों छात्र डूब गए। इसके बाद वहां पिकनिक मना रहे लोगों ने मंदिर हसौद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से शाम 6 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें 2 स्टूडेंट आदित्य वर्मा और सुधांशु जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया। SDRF की टीम ने शुक्रवार सुबह तीसरे छात्र आददित्य का शव निकाला।

बिहार के रहने वाले थे तीनों दोस्त
जानकारी के मुताबिक तीनों स्टूडेंट बिहार के अलग-अलग जिलों मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और भागलपुर के रहने वाले थे। वे कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीटेक 4th सेमेस्टर के छात्र थे। इंजीनियरिंग के दौरान तीनों अक्सर साथ रहते थे। फिलहाल इन छात्रों के घर वाले बिहार से रायपुर पहुंच चुके हैं। इस घटना के बाद कलिंगा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शोक जताया है। 3 छात्रों की आकस्मिक मौत के बाद यूनिवर्सिटी ने 10 फरवरी को होने वाले वार्षिक उत्सव का आयोजन रद्द कर दिया है।

जिला प्रशासन ने निकाली नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली
Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस
ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए दया ने की रमन से मुलाकात…कहा-सरकार को कराए ध्यानाकर्षण, घोषणा के बावजूद काम शुरू नहीं
जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी
चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत चुप बैठेगा’, तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव व वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न का ऐलान
Next Article पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?