ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महतारी वंदन योजना: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा

By Om Prakash Verma
Published: February 9, 2024
Share
महतारी वंदन योजना: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
महतारी वंदन योजना: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
SHARE

दुर्ग। महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूध्द भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता खुलेगा और वह तेजी से अपनी क्षमताओं का विकास कर सकेगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो, आवेदन के कलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो, को मिलेगा एवं महतारी वंदन योजना के तहत् जिले में पात्र महिला हितग्राहियों से फार्म जमा करने की प्रकिया आज चौथे दिन भी जारी रहा है, जिसमें महिलाओं में योजना का लाभ लेने के लिए काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।

महतारी वंदन योजना का आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के व्दारा नि:शुल्क वार्ड / ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है, वही आवेदिकाओं व्दारा आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुन: आंगनबाड़ी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदनों का सत्यापन कर उसे महतारी वंदन योजना के सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन एन्ट्री किया जा रहा है। आवेदन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। फर्जी साइट भी वायरल हो रहा है। हितग्राहियों को सचेत किया गया है कि इस तरह फर्जी साइट में फार्म न भरें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं काफी संख्या में आवेदन भरने पहुँच रही है। जिले में ऑनलाईन फार्म और ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। जिला स्तर पर फार्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के हितग्राही 05 फरवरी से आगामी 20 फरवरी 2024 तक नि:शुल्क आवेदन कर सकते है।

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप्प के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी स्तर पर सहित परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में उपलब्ध है। चौथे दिवस भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरने महिलाएं उमड़ पड़ी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फार्म भरा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम मोदी की दूसरी जनचौपाल, कहा- हर क्षेत्र में हुआ है विकास
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, रामायण महोत्सव को मिली बड़ी सराहना
कलेक्टर ने ली प्राचार्यो की क्लास: विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी
डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए मछलियों का सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार ‘गंबूजिया’ मछली
मछली पालन कर 10 महीने में ही कमाए 13 लाख रुपए, खेती का दर्जा मिलने से उत्साहित है, मत्स्य पालक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीश्रीश्री  मांकिनम्मा महोत्सव : गाजे बाजे के साथ निकली माता मंकिनम्मा देवी की शोभायात्रा, सैकड़ों भक्त हुए शामिल
Next Article छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट, अमृतकाल के नींव व GREAT CG की थीम पर है बजट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?