ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जगदलपुर एयरपोर्ट से नियमित इंडिगो विमान सेवा 31 मार्च से होगी शुरू, एयरपोर्ट के कार्यों में लाई गई तेजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

जगदलपुर एयरपोर्ट से नियमित इंडिगो विमान सेवा 31 मार्च से होगी शुरू, एयरपोर्ट के कार्यों में लाई गई तेजी

By Mohan Rao
Published: February 8, 2024
Share
SHARE

जगदलपुर। बस्तरवासियों को एलायंस विमान सेवा के साथ-साथ अब 31 मार्च से इंडिगो विमान सेवा की सुविधा भी मिल जाएगी। इंडिगो के विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएंगे। उसी दिन रायपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद वापस हो जाएगी। कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने सुचारू विमान सेवा संचालन के लिए बुधवार को एयरपोर्ट में संबंधित अधिकारियों की बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बीसीएएस द्वारा दिए गए सुझाव को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को अवगत कराया गया।

नगरीय क्षेत्र में एयरपोर्ट के रनवे के दोनों तरफ की एप्रोच पाथ (हाईवे एवं बोघघाट) में 15 किलोमीटर के क्षेत्र तक किसी भी प्रकार की हाई राइज भवन बनाने की अनुमति प्रदान नहीं करने के लिए नगर निगम को कहा गया। साथ ही भवन निर्माता को एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनओसी शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

एयरपोर्ट में निर्माणाधीन विकास कार्यों में रनवे, एप्रोन, टैक्सी वे में मार्किंग एवं केक फिलिंग का कार्य सहित ऑप्सटेकल मार्किग, हैलीकॉप्टर पार्किंग तथा एप्रोन के समीप एप्रोन स्ट्रीप का कार्य प्रगति पर हैं। तीनों लंबित कार्यों को एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्य जैसे रिकार्पेटिंग ऑफ रनवे, आईश्योलजेशन वे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड, बाउंडरीवाल, कंस्नटीना वाल, ड्रेन के कार्यों के पूर्व प्रेषित प्राक्कलन को विमानन विभाग से स्वीकृति हेतु अनुरोध करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त अन्य विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की मौका निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर, नोडल अधिकारी सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, मुठभेड़ में तीन ढेर
रतनपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां महामाया देवी के दर्शन कर देशवासियों के लिए की कामना
गुस्ताखी माफ: यूथ स्किल डेवलपमेंट डे
केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात, पोकलेन सहित तीन मशीनों में लगाई आग
पेट्रोल-डीजल पर सियासत : सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के अलग सुर, कम होगा वैट?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा ऐप का मामला, विधायक रिकेश ने कहा- महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ के बाराती भिलाई में खुलेआम घूम रहे
Next Article एयर फोर्स ने जीती महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता, खेल मंत्री ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत एयर फोर्स ने जीती महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता, खेल मंत्री ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?