ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्माण कार्यो में लापरवाही पर बरसी कलेक्टर, कहा- जिम्मेदारों पर करें कड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निर्माण कार्यो में लापरवाही पर बरसी कलेक्टर, कहा- जिम्मेदारों पर करें कड़ी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: February 6, 2024
Share
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी
SHARE

दुर्ग। जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान स्वीकृत होने के बाद शुरू न होने वाले तथा अधूरे निर्माण कार्यों को कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले एजेंसी एवं ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा।

उन्होंने कहा कि खनिज विकास निधि राशि का उपयोग विकास कार्यो में करने को कहा। कलेक्टर ने राशि स्वीकृत होने के पश्चात् लंबे समय से अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यों एवं अपूर्ण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करते हुए निर्माण कार्यो की स्वयं समीक्षा करें। डीएमएफ मद से जीर्णोद्धार कार्य जैसे आंगनबाड़ी, इमारत व शौचालय इत्यादि कार्यो की जांच के लिए जिला स्तर पर तकनीकी समिति का गठन कर उक्त कार्यो का निरीक्षण कर अनुशंसा प्राप्त होने के बाद कार्यवाही करने को कहा।

कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार रखते हुए शासन के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत जो भी कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उसमें शासन द्वारा निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करते हुए कार्य करना है। किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

सखी वन स्टॉफ सेंटर में नाली निर्माण, आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रयास विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आईटीआई कैम्पस में पेयजल व्यवस्था, जामगांव (आर) में पंचायत भवन के जीर्णोद्धार का कार्य, सेजेस में अन्य निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।  बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम देवेश धु्रव, आशीष देवांगन, लोकेश चंद्राकर, जिला खनिज संस्थान न्यास के नोडल अधिकारी लोकेश ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरूआत, पोर्टल पर जाकर खुद भर सकते हैं अपनी जानकारी
मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम के सेहत का हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
महिलाओं के सम्मान में उतरा निगम प्रशासन… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अधिकारियों ने किया सम्मान
Big train accident : दो मालगाड़ियों की आमने-सामने से टकराई, पायलट घायल…. कई डिब्बे पटरी से उतरे
दुर्ग से हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कन्फर्म बर्थ, जानिए ट्रेन की पूरी समय सारिणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
Next Article पीएम मोदी की गारंटी पूरी करने एक और बड़ी पहल :  कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?