ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना : दुर्ग जिले में पहले दिन 13,997 महिलाओं ने किया आवेदन, योजना को लेकर दिख रहा उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महतारी वंदन योजना : दुर्ग जिले में पहले दिन 13,997 महिलाओं ने किया आवेदन, योजना को लेकर दिख रहा उत्साह

By Mohan Rao
Published: February 5, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देन के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन भरना प्रारम्भ हो गया है। योजनांतर्गत दुर्ग जिले के सभी परियोजनाओं में कुल 1,04,000 आवेदन पत्र वितरित किए गए एवं आवेदकों से पहले दिन कुल 13,997 आवेदन पत्र निगम कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जमा किया गया है।

महतारी वंदन योजना में महिलाओं द्वारा इस योजना के प्रति सकारात्मक सहयोग किया जा रहा है व जिले की महिलाओं में उत्साह का वातावरण है। इस योजना के अंतर्गत सिंधिया नगर के वर्षा देवेन्द्र वासिंग ने महतारी वंदन योजना के तहत अपना फार्म भरा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे हर महीने एक हजार प्राप्त होने वाली राशि से घर की छोटी-मोटी तकलीफों से हमे निजात मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक स्थिति में हम परिवार की मदद कर सकेंगे।

योजना को लेकर कंचन राय ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और पति प्राईवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा की हम महिलाओं के लिए यह योजना बहुत अच्छी है। खासकर जो मध्यम वर्ग व छोटे परिवार के लिए यह सहयोग राशि बहुत ही लाभदायक है। इस राशि से हमें छोटे-छोटे परिवारिक खर्च करने में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार तितुरडीह निवासी श्रीमती प्रमिला मण्डावी उम्र 40 वर्ष ने भी अपना फार्म भरा। उन्होने बताया कि इससे जो मुझे लाभ मिलेगा वह आने वाले भविष्य में बहुत लाभप्रद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई, कापी-पुस्तकों एवं अन्य वस्तुओं के लिए मिलने वाली राशि का उपयोग करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं, उनके तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना संभव नही हो पा रहा था, किंतु अब इस राशि के मिलने से बच्चों की पढ़ाई में सहायता मिल सकेगी। सालाना 12 हजार रुपये सरकार महिला लाभार्थियों को देगी, जिससे महिलाएं अपनी परिवार की सहायता करने में सहायक होगी। इस दौरान सभी महिलाओं ने महतारी वंदन योजना प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये है।

Big Breaking: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, इस जिले में 45 पुलिसकर्मियों का SP ने किया ट्रांसफर, यहां देखेें पूरी सूची
सबसे सस्ती कोरोना जांच किट लॉन्च, कीमत महज 650 रुपये
मां रेणुका यलम्मा जात्रा में झूमे श्रद्धालु, समाज के लिए विधायक रिकेश ने की बड़ी घोषणा
Breaking News : दुर्ग में गजब की चोरी… सरपंच के घर से बकरियां व भेड़ चुरा ले गए बदमाश
हसरतें में करुणा का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था: अदा खान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी धान खरीदी, 144.92 लाख टन धान की हुई रिकॉर्ड खरीदी
Next Article महतारी वंदन योजना की फेक वेबसाइट का हो रहा प्रसार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट… जानिए कैसे बचें इस स्कैम से

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?