ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री ट्राफी छात्रवृत्ति : भिलाई के 279 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, 40 लाख रुपए का वितरण
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रधानमंत्री ट्राफी छात्रवृत्ति : भिलाई के 279 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, 40 लाख रुपए का वितरण

By Mohan Rao Published February 4, 2024
Share
SHARE

भिलाई। बीएसपी के शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को नेहरु सांस्कृतिक सदन सेक्टर-1 में सेल एवं प्रधानमंत्री ट्राफी छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2022-2023 का आयोजन किया गया। यह समारोह संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। स्वागत गीत सीनियर सेकेन्डरी स्कूल सेक्टर-10 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत, महाप्रबंधक शिखा दुबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति, सेल छात्रवृत्ति एवं मेरिट अवार्ड के बारे में अवगत कराया। इस समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक अजय कुमार चक्रवर्ती, डॉ अशोक कुमार पंडा, पवन कुमार, बीके गिरी सहित मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकऔर इस्पात बिरादरी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीनियर सेकेन्डरी स्कूल सेक्टर-10 की प्राचार्या सुमिता सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन, उमा पाण्डेय व शिक्षिका महुवा चटर्जी ने किया।

इस वर्ष उपरोक्त सभी श्रेणियों में कुल 382 आवेदन प्राप्त हुए। इस योजना में इस वर्ष, कुल 40 लाख रुपए की राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गई। इस बार चयनित 279 विद्यार्थियों में से 131 छात्र एवं 148 छात्राएं हैं। जिसमें से 58 छात्र-छात्राएं आरक्षित वर्ग के हैं। इनमें 134 इंजीनियरिंग के, 48 मेडिकल के, 9 स्नाकोत्तर के तथा 88 अन्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थी सम्मिलित हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति, सेल छात्रवृत्ति एवं मेरिट रिवार्ड का वितरण एक ही मंच से किया गया। मेरिट रिवार्ड के लिये छात्रों का चयन सीबीएसई, छत्तीसगढ़ बोर्ड व अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तथा 8 वीं के लिए टीक्यूटी के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाता है। इस श्रेणी में 29 छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें से 3 छात्र खदान समूह से हैं।

चयनित विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इस मौके पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंनें बताया कि यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि अपनी शिक्षा-दीक्षा के प्रति उन्हें सतत् प्रयासरत रहने के लिए उत्साह वर्धन भी करती हैं। उन्होंने कहा, इन विद्यार्थियों में मुझे मिनी इंडिया नजर आता है और संयंत्र द्वारा किया जा रहा ये प्रयास शिक्षा के साथ साथ सभी क्षेत्रों को अपने में सम्मिलित कर लेता है। क्योकि शिक्षा ही विकास का मूल आधार है, जिसके मध्यम से वे भिन्न क्षेत्रों में संस्था को गौरवान्वित कर सकते हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र की एक अनूठी पहल है छात्रवृत्ति
बता दें यह छात्रवृत्ति भिलाई इस्पात संयंत्र की एक अनूठी पहल का परिणाम है। यह छात्रवृत्ति, भारत के इस्पात संयंत्रों को सर्वोत्कृष्ट निष्पादन हेतु प्रदान की जाने वाली प्रधानमंत्री ट्रॉफी के साथ मिलने वाली राशि से अर्जित ब्याज से दी जाती है। पहली श्रेणी प्रधानमंत्री ट्रॉफी सर्वोत्तम छात्रवृत्ति की है। जिसके अंतर्गत छात्रवृत्ति के रूप में 75 छात्र-छात्राओं को रुपये 25000/- वार्षिक छात्रवृति प्रदान की जा रही है। इस छात्रवृत्ति के लिए वे छात्र-छात्राएं पात्र हैं, जिन्होंने गत वर्ष, राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे आईआईएसईआर, आईआईएम, एआईएमएस, आईआईटी, एनआईटी, नेशनल लॉ कॉलेज, सीए, सीएमए, निफ्ट, एनडीए आदि में प्रवेश लिया है। दूसरी श्रेणी के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ट्रॉफी की योजना के तहत, 180 छात्र-छात्राओं को तकनीकी या ग़ैर तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में 11000 रुपये प्रदान किये जाते हैं। इन छात्रवृत्तियों का चयन 12 वीं कक्षा के प्राप्तांक के आधार पर किया जाता है। तृतीय श्रेणी सेल छात्रवृत्ति, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की संख्या के आधार पर दी जाती है। इस वर्ष यह छात्रवृत्ति, 25 छात्रों को दी जा रही है। वहीँ तकनीकी क्षेत्र के लिए 3000 रुपये व ग़ैर तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए 1800 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao February 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत होंगे शामिल: संस्कृति मंत्री अग्रवाल राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत होंगे शामिल: संस्कृति मंत्री अग्रवाल
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 112 # 04 February2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?