ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत होंगे शामिल: संस्कृति मंत्री अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत होंगे शामिल: संस्कृति मंत्री अग्रवाल

By Om Prakash Verma
Published: February 4, 2024
Share
राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत होंगे शामिल: संस्कृति मंत्री अग्रवाल
राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत होंगे शामिल: संस्कृति मंत्री अग्रवाल
SHARE

राजिम कुंभ कल्प 24 फरवरी 8 मार्च तक होगा आयोजन
राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाने की अपील
तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने ली बैठक
7 दिन के भीतर कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश
रायपुर। राजिम के त्रिवेणी संगम पर 24 फरवरी से 8 मार्च तक भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ के आयोजन को लेकर आज राजिम में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक में कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ करने के लिए सभी विभागों को 7 दिवस के भीतर कार्य योजना तैयार करें।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन के दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में नागा साधु संत भी कुंभ में आयेंगे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद राजिम कुंभ की भव्यता लौट रही है इसलिए यहां विश्वस्तरीय साधु संतों बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एवं सिहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा भी आयेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य मंच के अलावा स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाने के निर्देश दिए जिसमे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने आम नागरिकों से राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्षों बाद अयोध्या में श्री राम लला की घर वापसी हुई है। इसको पूरे देशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। एक बार फिर राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ होने जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने लोक निर्माण के अधिकारियों को राजिम के आसपास के सभी सड़को की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जेनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी आदि की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन स्थल पर लगभग 300 शौचालय बनाने कहा। वन विभाग को यज्ञशाला तथा बेरिकेंटिग आदि के लिए लकड़ी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पर्यटन एवं संस्कृति अग्रवाल ने बैठक में जिलों के परिवहन विभाग को समन्वय कर राजिम की ओर सभी दिशाओं से लगभग 100 बस अलग अलग टाइमिंग में रात 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को 100 से अधिक संख्या में दाल भात केंद्र संचालित करने कहा। स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था के लिए चिकित्सक और एंबुलेंस, गृह विभाग के पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जवानों की तैनाती, फायर ब्रिगेड सहित अन्य सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रोहित साहू, जनक धु्रव, इंद्र कुमार साहू, पूर्व विधायक चंद्र शेखर साहू, पूर्व सासंद चंदू लाल साहू सहित कमिश्नर डॉ संजय अलंग, गरियाबंद, धमतरी जिलों के कलेक्टर, गृह विभाग और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में आकर्षण का केंद्र बना वेदांता एल्युमीनियम का स्टॉल
Gustakhi Maaf: दण्कारण्य, शबरी और ढेर सारा कन्फ्यूजन
Breaking News : नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी, 200 एकड़ में होगा निर्माण, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान
Big News : बोड़ेगांव के खेत में मिली युवक की लाश… कमर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका
अपने वफादार जनरल सुलेमानी को यादगार अंतिम विदाई दे रहा ईरान, अंत्येष्टि में हजारों लोग शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी, पात्र महिलाओं को 1 मार्च 2024 से मिलेगा महतारी वंदन योजना लाभ
Next Article प्रधानमंत्री ट्राफी छात्रवृत्ति : भिलाई के 279 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, 40 लाख रुपए का वितरण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?