ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चचेरे भाई ने कर दी चौथी क्लास के बच्चे की हत्या, एक दिन पहले गोठान में मिली थी लाश… नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhFeatured

चचेरे भाई ने कर दी चौथी क्लास के बच्चे की हत्या, एक दिन पहले गोठान में मिली थी लाश… नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published February 1, 2024
Share
जांच के दौरान मौके पर मौजूद थाना प्रभारी मनीष शेण्डे और स्थानीय विधायक
SHARE

बालोद। चौथी कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में बालोद पुलिस ने उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। 14 वर्षीय चचेरा भाई कक्षा दसवीं का छात्र है और उसे आपसी विवाद के बाद बच्चे की हत्या कर दी। हत्या के बाद नाबालिग आरोपी गांव में ही इधर उधर छिपता फिर रहा था।

बता दें बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के चीचा गांव निवासी केमन साहू का 10 वर्षीय पुत्र तोरण लाल साहू गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। दोपहर करीबन 13.45 बजे मध्यान भोजन करने के बाद मृतक बालक अपने मित्र के साथ गौठान तालाब पार में शौच करने गया था। शौच करने के बाद उसका मित्र वापस स्कूल पहुंच गया लेकिन तोरण लाल नहीं पहुंचा। जब स्वीपर स्कूल बंद करने गया, तब तोरण का बैग क्लास में पड़ा देखा। इसकी जानकारी स्वीपर ने उसके घरवालों को दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान देर शाम तोरण का शव स्कूल कैंपस से लगे गौठान के निर्माणाधीन भवन में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हत्यारे को पकड़ने की मांग करते हुए शव ले जाने से रोक दिया। किसी तरह से अफसरों ने समझाया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि केमन साहू का उसके बड़े भाई से विवाद है। इसे लेकर कोविड के दौरान दोनों परिवारों में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से मारपीट भी हुई थी। इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची तो उसका 14 वर्षीय बेटा गायब मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह चीचा गांव में ही घूमता हुआ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू की। नबालिग ने बताया कि उसने बालक की हत्या क्यों की।

पुलिस ने बताया कि जब मृतक बालक तालाब पार के पास शौच करने गया और उसके बाद जब वापस लौट रहा था तो उसी समय नाबालिग आरेपी पहुंचा। इसके बाद दोनों के बीच मामूली बात पर गाली गलौच शुरू हो गई। गुस्से में नाबालिग आरोपी ने पास में पड़े बोल्डनुमा पत्थर उठाया और उसे मारने के लिए दौड़ा। बच्चा उससे बचने भागने लगा। मृतक बालक बचने के लिए गौठान में जाली तार को कूद कर बन रहे नये मकान के कोटना में जाकर छिपा रहा। वहां पहुंचे नाबालिग ने बच्चे के सिर पर पत्थर मार दिया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद वहां पड़े रॉड बालक के गले में मारा। जिससे राड मृतक बालक के गले के आर-पार हो गया। इसके बाद सीमेंट की बोरी मृतक बालक के ऊपर ढक दिया और भाग गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी का बयान लेने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन्दा मनीष शेन्डे, थाना प्रभारी रनचिराई इंदिरा वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्रर साहू, सउनि कमलेश साहू, नारदराम ठाकुर, प्रआर ईश्वरी कुमार साहू, नागेन्द्रपाल कांगे, भुवनेश्वर मरकाम, योगेश सिन्हा, आरक्षक बलदेव महावीर, मनोज धनकर, भूपत दास, लेखराम मारकण्डे, राहुल मनहरे, आकाश सोनी, संदीप यादव का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao February 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: दुर्ग बस स्टैण्ड से कचांदुर शासकीय अस्पताल के लिए सिटी बस सेवा शुरू, जानिए कहां-कहां से गुजरेगी बस Big News: दुर्ग बस स्टैण्ड से कचांदुर शासकीय अस्पताल के लिए सिटी बस सेवा शुरू, जानिए कहां-कहां से गुजरेगी बस
Next Article अब तक 21 लाख 15 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?