ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-1 में कार की डिक्की से भारी मात्रा में नगदी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News : लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-1 में कार की डिक्की से भारी मात्रा में नगदी बरामद

By Mohan Rao
Published: January 31, 2024
Share
पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में नगदी
SHARE

थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, पुलिस ने दी आयकर विभाग को सूचना

भिलाई। अभी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ और भिलाई में नगदी का मिलना शुरू हो गया है। बुधवार को भट्ठी पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार की डिक्की से ढाई करोड़ से ज्यादा की नगदी बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और घेराबंदी कर दो कार रोके गए। इनमें से एक कार में नगदी मिली है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत मे लिया है। नगदी के संबंध में कोई भी वैद्य दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर इसे धारा 102 CRPC के तहत जब्त किया गया। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी है।

बता दें लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही दुर्ग पुलिस एक्टिव हो गई है। एसपी राम गोपाल गर्ग ने अवैध करोबार पर नजर रखने सभी थानों को निर्देश जारी किया है। इस बीच मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात में थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को एसबीआई बैंक के पास सेक्टर 1 भिलाई में दो कार संदिग्ध अवस्था में होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और सेक्टर-1 एसबीआई बैंक के पास खड़ी कारों की जांच शुरू की।

पुलिस को मौके पर ब्रेजा वाहन क्रमांक CG07 CM 4883 व क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696  में सवार तीन व्यक्ति मिले। इन लोगों ने अपना नाम गोविन्द चन्द्राकर (57) निवासी औरी भिलाई -3, विशाल कुमार साहू (28) निवासी 32ए सडक 07 सेक्टर 1 भिलाई, तथा पंकज साव (30) निवासी बैकुण्ठ धाम के पास कैम्प 02 भिलाई बताया। इनके वाहनों की तलाशी लेने पर क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696  की डिक्की मे भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया। उक्त रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियो द्वारा संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नही किया गया ।

उक्त वाहनो को संदिग्ध व्यक्तियों सहित थाना भिलाई भट्ठी लाया गया। कार की डिक्की से बरामद नगदी गिनने पर पर यह कुल  2 करोड़ 64 लाख रुपए निकले। सभी नोट 500-500 रुपए के पैकेट में थे। तीनों व्यक्तियों के पर उक्त नगदी को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे और इसके संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने नगदी रकम को धारा 102 CRPC के तहत जब्त कर लिया है। इस संबंध में आयकर विभाग को भी अलग से सूचना दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में भिलाई भट्ठी थाना प्रभारी निरीक्षक विपीन रंगारी, निरीक्षक संतोष मिश्रा एसीसीयू दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादूर, सहायक उप निरीक्षक बसंत भोई, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, प्रदीप सिंह, आरक्षक पन्ने लाल, संतोष गुप्ता, शैलेश यादव, अंकित सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16,488 नए मामले… 113 मरीजों की इलाज के दौरान मौत
एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा
सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम स्वराज के गांधीवादी दृष्टिकोण पर काम कर रही है
हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मिला प्यार-राहुल गांधी
CG Corona : सक्रिय मरीजों की संख्या 3000 के पार, पॉजिटिविटी दर बढ़कर 13 फीसदी के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
Next Article Breaking News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवान शहीद, सीएम साय सहित मंत्री विधायकों ने दी श्रद्धाजंलि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?