ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माताओं-बहनों के खाते में जल्द आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम साय का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

माताओं-बहनों के खाते में जल्द आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम साय का ऐलान

By Mohan Rao
Published: January 25, 2024
Share
बस्तर दौरे के दौरान सीएम साय
SHARE

100 करोड़ के विकास का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की माताओं-बहनों के खाते में जल्द ही राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार सारे वायदे पूरे करने कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों से 5500 रूपए की मानक दर से न केवल तेंदूपत्ता की खरीदी की जाएगी, बल्कि चरण पादुका, स्कॉलरशिप और बीमा योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।

इससे पहले अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत बस्तर पहुंचे सीएम श्री साय ने बाबू सेमरा क्षेत्र में एमआरएफ सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी उन्होंने किया। जगदलपुर के धरमपुरा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जानगुड़ी केन्द्र का भी उन्होंने लोकार्पण किया। नगरनार व किल्लेपाल क्षेत्र में स्थानीय विधायकों की मांग पर महाविद्यालय खोलने की भी श्री साय ने घोषणा की। अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में मौजूद लोगों को छेरछेरा पर्व व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर उन्हें नमन किया। श्री साय ने 100 करोड़ के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी। इसके तहत पूरे देश में घर-घर शौचालय का निर्माण किया गया है। यह कार्य अब भी जारी है। स्वच्छता अभियान के तहत निकल रहे कचरे का भी सदुपयोग किया जा रहा है। बस्तर के ही अनेक गांवों में कचरे को रिसायकल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें स्व सहायता समूह की ओर से रामदरबार भेंट किया गया है। यह रामदरबार भी वेस्ट से बना हुआ है। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रामदरबार उपहार में देने के लिए धन्यवाद दिया। विगत चुनाव में बस्तर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन के लिए मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश की नई सरकार को महज डेढ़ माह का ही वक्त हुआ है, लेकिन सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने निकल पड़ी है। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को प्रदेश में भाजपा की नई सरकार ने शपथ ली और 14 दिसम्बर को केबिनेट की बैठक लेकर हमने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया। ये आवास पिछली सरकार के कार्यकाल में बनने थे, लेकिन गरीबों और जरूरतमंदों के इन आवासों को बनने नहीं दिया गया। श्री साय ने कहा कि 25 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारतरत्न अटलजी की जयंती पर किसानों के खाते में 1600 करोड़ रूपए की राशि वितरित की गई। जल्द ही राज्य में हुए पीएससी घोटाले की जांच भी सीबीआई करेगी। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने पीएससी घोटाले की जांच का वायदा किया था। इस घोटाले के कोई भी दोषी नहीं बचेंगे। उन्होंने किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी, 2100 रूपए और बोनस वितरण पर भी प्रकाश डाला।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में विराजे श्रीरामलला का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि मोदी की गारंटी के अनुरूप जल्द ही छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन योजना प्रारम्भ करने जा रही है। इस अवसर पर दिनेश कश्यप, रूपसिंह मंडावी, विनायक गोयल, डॉ. सुभाहू कश्यप, संतोष बाफना, निवासराम, बेदूराम कश्यप, राजाराम तोड़म, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, संजय पांडेय, योगेन्द्र पांडेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, रजनीश पाणिग्रही समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सीएम साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी
Cricket News: सचिन के बाद अब धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, 10 के बाद अब 7 नंबर की जर्सी को किया रिटायर
पर्पल ड्रेस में बैक और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं खुशी कपूर
मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
राज्य में 3 सालों में मक्के का रकबा 13 हजार से बढ़कर एक लाख 46 हजार हेक्टेयर हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नमो नवमतदाता सम्मेलन : संजय रुंगटा कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने सुनी पीएम मोदी बातें, विधायक रिकेश भी रहे मौजूद
Next Article नवमतदाता सम्मेलन में पीएम मोदी को सुनने पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थी, खुर्सीपार मंडल भाजपा ने बिग स्क्रीन के जरिए दिखाया लाइव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?