ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : शारदापारा में नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, “रघुनंदन वंदन” कार्यक्रम में विधायक रिकेश का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : शारदापारा में नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, “रघुनंदन वंदन” कार्यक्रम में विधायक रिकेश का ऐलान

By Mohan Rao
Published: January 23, 2024
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा में विगत रात कक्षा बारहवीं के छात्र की हत्या की घटना से आहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कड़े शब्दों में ऐसे अपराध कारित करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कल रात बैकुंठ धाम के रघुनंदन वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिवम साव के हत्यारों के घर में बुलडोजर चलेगा। वैशाली नगर विधानसभा में अब किसी लड़की से छेड़छाड़ की घटना हुई, कोई भी अपराध करने वाला यदि नशे में मिला, एक भी चाकूबाजी की घटना हुई तो अपराधी ये जान लें कि अब उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक रिकेश ने कहा कि शिकायत मिली है कि आजकल 14 से 25 साल के युवा कैंप क्षेत्र में नशीली दवाओं का सेवन कर चाकूबाजी और अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनके परिजन भी ऐसे अपराधों में उनका साथ दे रहे हैं, ऐसे लोग समझ लें कि यदि अपराध की ओर आप अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो यह भी तय है कि आपने जो घर बनाया है वह भी अवैध निर्माण और कब्जायुक्त होगा, जल्द ही ऐसे मकान चिन्हित कर उन पर बुलडोजर चलवाने की कार्रवाई की जायेगी।

विधायक रिकेश ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अपराधी जान लें कि भले वो नशे की हालत में अपराध कर रहा है लेकिन इसका दुष्परिणाम यह भी है कि कहीं न कहीं वो अपने माता पिता और अपने बच्चों के सिर से छत भी छीन रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। विधायक रिकेश ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मैं स्वयं पेट्रोलिंग में जाउंगा और प्रयास होगा कि इस क्षेत्र के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो। इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी समझ लें कि अगर उन्होंने अपराधियों को कोई संरक्षण दिया है या कोई अधिकारी अपराधियों के मनोबल को संरक्षण दे रहा है तो ऐसे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी वही हश्र होगा, जो अपराधियों के साथ होगा।

विधायक सेन ने खचाखच भरे बैकुंठधाम मैदान से ऐलान किया कि इस क्षेत्र से अपराध को खत्म करने वो कोई भी कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर की जनता ने मुझे भारी मतों से विजय दिलाई है, रोड और नाली बनाना ही विकास नहीं होता, वैशाली नगर विधानसभा अपराधमुक्त और शांतिमय वातावरण में विकास की नई गाथा बनेगा, ऐसा मैंने तय किया है। अपराधी अपराध से तौबा कर लें नहीं तो वैशाली नगर विधानसभा में रहना और घटनाएं करना उनके लिए काफी दुष्कर होने वाला है।

आपको बता दें कि कल प्रभु श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के बैकुंठ धाम मैदान में आयोजित रघुनंदन वंदन कार्यक्रम में रात भर भव्य आतिशबाजी और भजन कीर्तन, लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने रात भर राम भक्तों को कार्यक्रम में झूमने विवश कर दिया था। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा बैकुंठ धाम समिति के सहयोग से कल शाम प्रारंभ इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राजेंद्र अरोरा, तुलसी साहू, प्रेमचंद देवांगन, पुरूषोत्तम देवांगन, मिथिला खिचरिया, त्रिलोचन सिंह, विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता सहित सभी विधायक प्रतिनिधि, वैशाली नगर, कैम्प और सुपेला मंडल के भाजपा पदाधिकारी सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की खुशियां आपस में बांटी।

एम्स-रायपुर में छठे रोजगार मेले का आयोजन: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने 184 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
क्या आप कहीं पर भी फेंकते हैं कचरा? तो हो जाए सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा 2000 का जुर्माना
बीएसपी में चल रहे बिना फिटनेस व पंजीयन के कई वाहन: मेयर देवेन्द्र यादव ने की सीएम बघेल को पत्र लिखकर जांच व कार्रवाई की मांग
BJP के आक्रमक रुख ने बढ़ाई TMC की परेशानी, नाराजगी भूल ममता बनर्जी ने NEET पर दिया कांग्रेस को समर्थन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: ये सेकुलर हैं या जलनकुकड़ों की फौज
Next Article Bhilai : शारदापारा कैंप-2 में नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?