ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: ये सेकुलर हैं या जलनकुकड़ों की फौज
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: ये सेकुलर हैं या जलनकुकड़ों की फौज

By Om Prakash Verma Published January 23, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश के सेकुलरों और जलनकुकड़ों के बीच ज्यादा फर्क नहीं रह गया है. जब पूरा देश अयोध्या में लिखे जा रहे इतिहास पर आह्लादित हो रहा है, तब इन तथाकथित सेकुलरों के पेट में मरोड़ पड़ रही है. दरअसल, ये सेकुलर हैं ही नहीं. होते तो इन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ना था कि मंदिर कैसे बन रहा है, कहां बन रहा है, वह पूर्ण है या अपूर्ण, वास्तुशास्त्र क्या कहता है, पंचांग क्या कहता है, आदि-आदि, इत्यादि. सेकुलरों की यह फौज उस पुलाव में नुक्स निकाल रही है जिसे लोग चाव से खा रहे हैं. सेकुलर कहलाने के भ्रम में यह वर्ग असंतोष के एक ऐसे दलदल में जा फंसा है जिससे बाहर निकलना नामुमकिन नहीं तो आसान भी नहीं है. सेकुलरिज्म या धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत है कि वह लोगों को उनके अपने तरीके से स्व-धर्म का पालन करने देगा. किसी के तौर तरीकों में मीनमेख नहीं निकालेगा और न ही किसी के धर्म पालन की राह में मुश्किलें खड़ी करेगा. अगर, वह तटस्थ रहता तो उसे इस बार पर गर्व होता कि अयोध्या में देश का सबसे बड़ा और विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर बन रहा है. एक ऐसा मंदिर जो उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत वर्ष के पर्यटन उद्योग के लिए संजीवनी साबित हो सकता है. एक ऐसा मंदिर जिसे भव्य बनाने के लिए देशवासियों ने करोड़ों रुपए का अंशदान किया. एक प्राचीन शहर का कायाकल्प हो गया. अयोध्या न केवल चौड़ी चिकनी सड़कों से जुड़ गई बल्कि वहां नागरिक एवं पर्यटन सुविधाओं का भी ऐसा विकास हो गया, जिसकी कुछ साल पहले तक लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे. इस मंदिर के निर्माण में देश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक की संस्कृतियों और शैलियों का समावेश किया गया है. यह एक ऐसी संरचना है जहां भारतीय परम्पराओं और आस्था का दिल धड़कता है. जो इसे महसूस नहीं कर पा रहा है, वह या तो मृत है या फिर मरने का ढोंग कर रहा है. हकीकत तो यही है कि उसे खूब समझ में आ रहा है कि उससे एक बड़ी गलती हो गई है. पर समझ में यह नहीं आ रहा है कि इस गलती को सुधारा कैसे जाए. दिक्कत यह भी है इस भयानक रोग का इलाज कराने में भी उसे डर लग रहा है. किसी बड़े अस्पताल में जाने की बजाय वह उन झोला छाप डाक्टरों के पास जा रहा है जो प्रत्येक बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा करते हैं. शिक्षित और अनुभवी समाज जानता है कि ऐसे दावे अकसर खोखले होते हैं. उन्हें खीझ है कि भाजपा राजनीति कर रही है. तो इसमें गलत क्या है? भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है. वह राजनीति नहीं करेगी तो और क्या करेगी. अगर कांग्रेस का मंदबुद्धि नेतृत्व देश के मनोभावों को ताड़ नहीं पाता है तो यह उसकी अपनी समस्या है.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma January 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड
Next Article Bhilai : शारदापारा में नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, “रघुनंदन वंदन” कार्यक्रम में विधायक रिकेश का ऐलान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?