ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग की ओर दुर्ग पुलिस, अवेयरनेस प्रोग्राम साइबर प्रहरी की शुरुआत…. जानिए क्या-क्या होंगे काम?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग की ओर दुर्ग पुलिस, अवेयरनेस प्रोग्राम साइबर प्रहरी की शुरुआत…. जानिए क्या-क्या होंगे काम?

By Mohan Rao
Published: January 20, 2024
Share
दुर्ग पुलिस द्वारा की गई साइबर प्रहरी की शुरुआत
SHARE

भिलाई। स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग की ओर दुर्ग पुलिस ने एक और कदम बढ़ा दिया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्री नारायण मीणा के निर्देशन में दुर्ग एसपी रामगोपाल गर्ग द्वारा ‘साइबर प्रहरी’ जागरुकता अभियान का कंट्रोल रूम भिलाई से शुभारंभ किया गया। साथ ही एसपी ने सशक्त मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। अब डिजिटल बीट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट वर्क के साथ दुर्ग पुलिस काम करेगी। शुभारंभ के अवसर में सर्वप्रथम साइबर प्रहरी जागरुकता अभियान में बुक एवम पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग एसपी राम गोपाल गर्ग ने साइबर प्रहरी अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला दुर्ग के सभी थानों में डिजिटल बीट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट वर्क के साथ दुर्ग पुलिस काम करेगी। बीट सिस्टम वाइस व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है,  जिसमें अभी तक कुल 45000 से अधिक लोगों को जोड़कर प्रतिदिन फोटो, वीडियो और पोस्ट के माध्यम से साइबर क्राइम के नित्य ने अपराधों के बारे में जागरूक कराया जा रहा है, जिसमे अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर प्रहरी के नाम से अभियान पूरे जिले में चला रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों तक पहुंचने एवं जागरूक करने की कोशिश है तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सजगता एवं चेतना के माध्यम से साइबर अपराधों को नियंत्रित करना है।

त्रिनयन व सशक्त ऐप भी लॉन्च
इस मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा त्रिनयन व सशख्त ऐप भी लॉन्च किया है। त्रिनयन ऐप दुर्ग जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनता है । यह घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी की भौगोलिक जानकारी पुलिस को प्रदान करेगा जिससे अपराधियों को शीघ्र खोजने में सहायता होगी, तथा दुर्ग जिले को सुरक्षित बनाए रखने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब तक इस एप्लीकेशन में जिले के 626 सीसीटीवी कैमरा जोड़ा गया है। तथा प्रतिदिन इसमें नए कैमरा लोकेशन जोड़ी जा रही है। यह एप्लीकेशन दुर्ग पुलिस के लिए गूगल के प्ले स्टोर पर अवेलेबल है। इसी प्रकार सशक्त ऐप स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में दुर्ग पुलिस का एक और कदम इस एप में क़ानून की सभी धाराओं से लेकर चोरी गए वाहनों के रिकार्ड, विभागीय परिपत्र दर्ज किए  जा रहे हैं।

साइबर अपराधों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई
साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई सेक्टर 6 में वर्तमान में होने वाले नए साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसे एसपी राम गोपाल गर्ग, एएसपी शहर अभिषेक झा, एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार, एएसपी क्राइम डॉ. अनुराग झा सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी, एक्स आर्मी संघ व आम लोगों ने खूब सराहा है। साइबर प्रहरी अभियान को अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चला कर आगे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए एसपी गर्ग के द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है जिससे वह लगातार बढ़ रहे  साइबर क्राइम में कमी लाई जा सके।  इस जागरूकता अभियान के संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, साइबर थाना उपनिरीक्षक डॉ. संकल्प राय एवम साइबर के तकनीकी शाखा के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।

कोरोना संकट के समय में साहित्यकार क्या सोच रहे हैं-मुख्यमंत्री
बैठक में आयुक्त ने कहा- सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र में होगा 24 घंटे पानी… गलत जानकारी देने पर आयुक्त ने जारी किया नोटिस
विशेष लेख : कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में 3 शिकारी गिरफ्तार
ऐसे पाएं नेचुरल ब्यूटी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चार साल पुराने हत्या का खुलासा : शादी के लिए दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या… जानिए कैसे सुलझा यह केस
Next Article निर्माणाधीन फैक्ट्री के मालिक को रॉड व पत्थर से पीटा, निर्माणाधीन उद्योग के विरोध में पहुंचे थे युवक… अपराध दर्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?