ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

By Mohan Rao
Published: January 19, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कांकेर, कोंडागांव और नारायणुपर जिले के इन शासकीय अस्पतालों के कोल्ड चैन पॉइंट्स में अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक के उचित, सुरक्षित एवं अनुशंसित तापमान में वैक्सीन के भंडारण आदि की समीक्षा के बाद आईएसओ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर में वैक्सीन के रख-रखाव, भण्डारण आदि की व्यवस्था की जा रही थी। आईएसओ टीम द्वारा इन अस्पतालों में वैक्सीन और उससे संबंधित लॉजिस्टिक का प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और वास्तविक समय में स्टॉक अपडेट ऑनलाइन के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी की जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि आईएसओ की टीम ने इन अस्पतालों में दिन में दो बार तापमान की रिकॉर्डिंग और वेब-आधारित डेटा लॉगर की निगरानी करके गुणवत्ता वाले टीके की प्रभावकारिता का भी परीक्षण किया। इसके अलावा प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन के साथ कोल्ड चैन पॉइन्ट में अग्नि सुरक्षा जैसे प्रबंधन के विभिन्न पैमानों की जांच के उपरांत सभी पैरामीटर सही पाए जाने पर इन अस्पतालों को आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।

पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए सीएम साय, कहा- इन्हीं की बदौलत कायम है कानून व्यवस्था
रौशनी से जगमगाएंगे वनांचल के 23 गांव…. सीएम बघेल करेंगे 132 केवी बारसूर-बीजापुर लाइन का करेेंगे लोकार्पण
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 23 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2220 नए केस
गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव : मंत्री ताम्रध्वज साहू 7 दिन आइसोलेशन में रहेंगे
Shahrukh Khan दुनिया के 50 महान एक्टर की लिस्ट में हुए शामिल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : महिला समूह बनाकर ठगी, शातिर ने पहले झांसा दिया फिर अपने खाते में ट्रांसफर कराई रकम… आरोपी गिरफ्तार
Next Article 'गाथा श्रीराम मंदिर की' : कल श्री राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास की दी जाएगी संगीतमय प्रस्तुति ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : कल श्री राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास की दी जाएगी संगीतमय प्रस्तुति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?