ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वारदात: पानी के लिए रूम पार्टनर की हत्या, पहले गला घोंटा फिर पंखे से लटकाया शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

वारदात: पानी के लिए रूम पार्टनर की हत्या, पहले गला घोंटा फिर पंखे से लटकाया शव

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2024
Share
हत्या
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के निहाल विहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पीने का पानी नहीं देने पर रूम पार्टनर ने नाबालिग के साथ मिलकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के गले में रस्सी बांधकर उसे छत से लटका दिया। मृतक की पहचान यूपी हरदोई निवासी रचित के रूप में हुई। गले पर घोंटने का निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से फरार रचित के रूम पार्टनर यूपी के हरदोई निवासी अभय कांत मिश्रा और उसके नाबालिग परिचित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी को लक्ष्मी पार्क इलाके में एक युवक द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे की रॉड से लटका हुआ है। छानबीन के दौरान छत की लंबाई ज्यादा होने और आसपास कोई टूल वगैरह नहीं होने की वजह से पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी जांच की। इस दौरान पुलिस को उसकी गर्दन पर निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मौके पर छानबीन के दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित और उसके दो रूम पार्टनर इलाके में स्थित एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने पाया कि घटना के बाद से दोनों रूम पार्टनर गायब हैं।

पुलिस ने उसके साथ रहने वाले अभयकांत के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि वह हरदोई में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग और आरोपी अभयकांत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे। उन लोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया और इस दौरान उन लोगों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

तीन दिवसीय मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, मंच पर बिखरी छत्तीसगढिय़ा गीत-संगीत की संस्कृति
सालेकसा में तीसरी रेलवे लाइन जोड़ने होगी इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग, चार दिन का ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द
होली के बाद दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, कल दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ में कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब तक मिले 99 कोरोना पॉजिटिव
CG के इस जिले में SP ने किया 75 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, TI, SI, हेड कांस्टेबल को यही मिली नई पदस्थापना, देखिए सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में फायरिंग : बिहार से देशी कट्टा लाया युवक, टेस्टिंग के दौरान दोस्त पर चला दी गोली
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, अयोध्या भेजा मनोकामना संदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?