ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सूखे नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ से ज्यादा की नशीली दवा जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : सूखे नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ से ज्यादा की नशीली दवा जब्त

By Mohan Rao Published January 16, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस को सूखे नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। मोहन नगर थाने में दर्ज एक एफआईआर और उस मामले में दुर्ग से गिरफ्तार युवक-युवती के जरिए राजस्थान से जुड़ लिंक का पता चला। पुलिस की टीम ने राजस्थान जाकर वहां से शातिर बदमाश को पकड़ा जो कि डार्क वेब के नाम से बने वेबसाइट के जरिए नशीली टेबलेट व सिरप सप्लाई करता था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तिरूपति विहार देवपुरा जिला बुंदी राजस्थान अंकुश पॉलीवाल (35) को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपए से भी अधिक की नशीली टेबलेट व सिरप जब्त किया है।

इस पूरे ऑपरेशन को दुर्ग सीएसपी मणिशंकर अय्यर ने लीड किया है। दरअसल इस केस की शुरुआत दुर्ग शहर से हुई थी। दुर्ग जिला के वैभव खण्डेलवाल एवं आकांक्षा खण्डेलवाल द्वारा इण्डिया मार्ट के साईट में जाकर एक फर्जी कम्पनी वैभव फार्मसिटीकल बनाया गया था। इनके द्वारा राजस्थान के अंकुश पालीवाल से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों मंगाकर ऑनलाईन कम्पनी इण्डिया मार्ट में वाइरस मेडिकोस के नाम से पूरे देश में अवैध रूप से सप्लाई किया जाता था। आकांक्षा खण्डेलवाल के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में रिटेल में बेचा जाता था। इन दोनों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों से पूछताछ में मिला लिंक
सीएसपी मणिशंकर अय्यर ने बताया कि दुर्ग में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि किस प्रकार से फर्जी कम्पनी बनाकर अवैध रूप से नशीली दवाईयों का व्यापार कर पैसा कमाया जा रहा है। उनके द्वारा अंकुश पालीवाल से सम्पर्क कर अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां ऑनलाईन प्राप्त कर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। आरोपी वैभव खण्डेलवाल ने बताया कि राजस्थान के बुंदी जिले के बायो लेब रेमेडिस से इण्डिया मार्ट के माध्यम से फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रतिबंधित नशीली दवाईयां को बेची जा रही हैं।

पुलिस की टीम ऐसे पहुंची आरोपी तक
सीएसपी मणिशंकर अय्यर ने बताया इसके बाद विशेष टीम गठित कर नगर राजस्थान बूंदी जिले रवाना किया गया। जहां पर बायोलेब रेमेडिस के संचालक अंकुश पालीवाल को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिसमें उनके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके द्वारा अवैध रूप से बने कंपनियों को प्रतिबंधित दवाईयो की सप्लाई किया जा रहा था। इसके बाद राजस्थान के कोटा, बुन्दी और जयपुर में छोपेमारी कर 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपए की टेबलेट व सिरप जब्त किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट भी बना रखा था आरोपी ने
पुलिस को पता चला कि अंकुश पालीवाल द्वारा पूरे देश के विभिन्न राज्यों तथा अंतराष्ट्रीय मार्केट बांग्लादेश में ऑनलाईन माध्यम से फर्जी कम्पनियों को नशीली दवाईयों सप्लाई कर रहा था। दुर्ग पुलिस ने दबिश देकर अंकुश पालीवाल को गिरफ्तार किया उसके द्वारा अवैध रूप से जमा किये गये प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और सिरप को जब्त किया। जब्त टेबलेट व सिरप का मार्केट रेट 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपए से ज्यादा का है। सूखे नशे 0के खिलाफ छत्तीसगढ़ के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग पुलिस द्वारा किया गया।

पुलिस रेड की खबर से आउट हुए कई लोग
मणिशंकर अय्यर ने बताया कि डार्क वेब के जरिए इस कारोबार से कई लोग जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से इस वेसाइट के जरिए लोग जुड़े हैं। दुर्ग पुलिस की रेड से पहले की वेबसाइट से कई लोग आउट हो गए। फिलहाल छत्तीसगढ़ से इस व्यापार में कितने लोगों की संलिप्तता है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणिशंकर चन्द्रा, प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, निरीक्षक विजय यादव, थाना प्रभारी मोहन नगर उपनिरीक्षक चेतन चन्द्राकर, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक कांती शर्मा, आरक्षक गौरसिंग राजपुत, नासिर बख्स, कमलेश यादव, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक विकांत यदु के साथ राजस्थान बूंदी जिले के सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, एएसआई शिवराज सिंह, आरक्षक गजानंद का सहयोग रहा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao January 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले
Next Article अनुष्ठान शुरू होने से पहले सफाई, देव स्थलों की सफाई पुण्य का काम - विधायक चन्द्राकर अनुष्ठान शुरू होने से पहले सफाई, देव स्थलों की सफाई पुण्य का काम – विधायक चन्द्राकर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?