ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : गंगासागर मेला घूमने गया था परिवार, बेटे के साथ खो गई पत्नी… 13 साल बाद ऐसे मिला बिछड़ा परिवार
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : गंगासागर मेला घूमने गया था परिवार, बेटे के साथ खो गई पत्नी… 13 साल बाद ऐसे मिला बिछड़ा परिवार

By Mohan Rao Published January 16, 2024
Share
13 साल बाद पत्नी से मिला सक्ति निवासी ललित बरोट
SHARE

कोलकाता/सक्ति । 13 साल पहले पत्नी व नवजात के साथ गंगासागर मेला देखने गया सक्ति निवासी शख्स परिवार से बिछड़ गया। मेले की भीड़ में शख्स की पत्नी व बेटे खो गए। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों उसे नहीं मिले। बेमन से शख्स वापस लौट आया और हर साल अपनी पत्नी व बच्चे की तलाश में गंगा सागर मेला जाता था। 13 साल बाद कोलकाता पुलिस के सहयोग से उसे उसकी पत्नी व बच्चे मिल गए। 13 साल बाद वह अपनी पत्नी व बच्चे को कोलकाता से वापस ले आया।

दरअसल यह पूरी दास्ता सक्ति छत्तीसगढ़ निवासी ललित बरेठ और उनकी पत्नी गुरबारी बरेठ की है। ललित की पत्नी गुरबारी मानसिक बीमार थी। आज से 13 साल पहले ललित अपनी पत्नी गुरबारी का इलाज कराने कोलकाता गया था। जब वह कोलकाता गया तो वहां गंगासागर का मेला भी लगा था। पत्नी व नवजात बच्चे के साथ वह गंगा सागर मेला घूमने गया था। गंगासागर मेले की भीड़ में वह अपनी पत्नी व नवजात बच्चे से बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी उसे नहीं मिले। इसके बाद स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा कर वह वापस सक्ति लौट आया। इसके बाद वह हर साल जब गंगासागर मेला अपनी पत्नी और बेटे की तलाश करने यहां आता रहा। ललित को विश्वास था कि एक न एक दिन वह पत्नी व बच्चे को वापस पा लेगा।

पुलिस की मदद से गुरबारी को मिला इलाज
पति से बिछड़ने के बाद गुरबारी वर्ष 2010 में कोलकाता पुलिस को विक्षिप्त अवस्था में एयरपोर्ट के पास मिली। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह पुलिस को कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। उस समय गुरबारी बरेठ के गोद में 11 दिन का बच्चा था। पुलिस ने उसे बचाया और इसके बाद नवजात को बीसी रॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गुरबारी पुलिस को कोई जानकारी नहीं सकी। इसके बाद अदालत के आदेश पर गुरबारी को पावलोव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गुरबारी का इलाज शुरू हुआ कई दिनों तक चले इलाज के बाद गुरबारी पूरी तरह से ठीक हो गई।

अतीत भूल चुकी थी गुरबारी
इसके बाद पुलिस ने गुरबारी से पूछताछ शुरू की लेकिन वह काफी कुछ भूल चुकी थी। गुरबारी अपने बयान में छत्तीसगढ़ व बिलासपुर का जिक्र करती थी। आधे अधूरे बयान से पुलिस को इनता पता चला कि वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के आसपास की रहने वाली है। इस केस में कोलकाता पुलिस की सब इंस्पेक्टर मौसमी चक्रवर्ती और विश्वजीत सिन्हा महापात्र काम करते रहे।  इसके बाद फूलबागान थाने के ओसी सुरजीत बंद्योपाध्याय ने बिलासपुर पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस को मिला बिलासपुर का लिंक
बिलासपुर पुलिस ने इस पर अपनी जांच शुरू की जो कोलकाता पुलिस को गुरबारी के घर का पता मिल गया। कोलकाता पुलिस को पता चला कि गुरबारी का घर छत्तीसगढ़ के सक्ति थाना क्षेत्र के किरारी गांव में है। फिर शक्ति थाने से एक व्यक्ति को किरारी गांव भेजा गया और परिवार के सदस्यों को गुरबारी की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजी गई। परिवारवालों ने गुरबारी को देखकर उसे पहचान लिया फिर पुलिस ने पति ललित गुरेठ को सूचना दी। 13 साल बाद जब ललित को अपनी पत्नी व बेटे के सही सलामत होने की जानकारी मिली तो वह उसे लेने कोलकाता पहुंचा। कोलकाता से ललित अपनी पत्नी व बेटे को सक्ति अपने घर ले आया। 13 साल पहले पत्नी व बेटे से बिछड़ा पति इस तरह अपने परिवार से मिला।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao January 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर और एसपी ने किया आगजनी घटना स्थल का अवलोकन, घटना की बारीकी से जांच के दिए निर्देश
Next Article कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?