ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : अनैतिक व्यापार के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : अनैतिक व्यापार के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की कार्रवाई की मांग

By Mohan Rao Published January 15, 2024
Share
कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपते दया सिंह
SHARE

भिलाई। शहर में अनैतिक कबाड़ का व्यापार, शराब की अवैध बिक्री, नशे की गोलियों का अवैध कारोबार तथा जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक कुरितियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी व एसपी राम गोपाल गर्ग से मिलकर दया सिंह ने अनैतिक व्यापार से जुड़े आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए दया सिंह ने कहा है कि भिलाई शहर में अनैतिक व्यापार हावी हो गया है। खुर्सीपार के कई वार्डों में शराब का अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा है। क्षेत्र में कबाड़ियों पर भी लगाम नहीं लग पा रही है। नाबालिग मेडिकल स्टोर्स से आसानी से नशे की गोलियां लेकर मदमस्त हो रहे हैं और इसके कारण कई अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यही नहीं शहर में जुआ व सट्टे का अनैतिक कारोबार भी खूब फल फूल रहा है। इसके अलावा सरकारी राशन की दुकानों में पीडीएस के चावल की भी कालाबाजारी जोरों पर है। कई क्विंटल चावल का हेरफेर हो रहा है जिससे सरकार के खजाने पर असर पड़ रहा है।

दया सिंह ने कहा है कि भिलाई शहर के अधिकतर वार्डों में यह समस्या हावी है। कांग्रेस सरकार के रहते अनैतिक कारोबार खूब फला लेकिन भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील सरकार के रहते अब यह सब नहीं चलेगा। दया सिंह ने बताया कि नशे की गिरफ्त में नाबालिग व युवा आ रहे हैं जिसके कारण खुर्सीपार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्या व हत्या के प्रयास जैसे अपराध हो रहे हैं। ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया जाना जरूरी है।

दया सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि क्षेत्र में कई नामी कबाड़ी हैं जो अनैतिक व्यापार कर रहे हैं जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। जुआ व सट्टे की लत के कारण युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। यह सभी अकेले खुर्सीपार क्षेत्र का मामला नहीं है बल्कि पूरे शहर का है। भिलाई नगर व वैशाली नगर विधानसभा में कई ऐसे वार्ड हैं जहां अनैतिक कारोबार फल फूल रहा है। दया सिंह ने कलेक्टर व एसपी से कहा है कि इस प्रकार के अनैतिक कार्यों पर लगाम लगाने प्रभावी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी व एसपी राम गोपाल गर्ग द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao January 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : गैस सिलेण्डर में आग लगने के बाद फटने से झुलसा परिवार, तीन लोग जिंदा जले
Next Article CG Crime : प्रेम त्रिकोण में स्कूली छात्रों की हत्या, तीन नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार… लड़की से मिलने के बहाने बुलाया था छात्रों को

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?