ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल के आयोजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, बोले- वार्षिकोत्सव में निखरती है प्रतिभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल के आयोजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, बोले- वार्षिकोत्सव में निखरती है प्रतिभा

By Mohan Rao
Published: January 11, 2024
Share
SHARE

भिलाई। कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल राम नगर भिलाई का वार्षिकोत्सव नेहरू कल्चरल हाउस सेक्टर 1 में मनाया गया। विविध के नाम आयोजित इस 25 वें वार्षिक आयोजन में कला और संस्कृति की रंगारंग मंचीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथि व पालकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि छात्र – छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने वार्षिकोत्सव से बेहतर कोई दूसरा मंच नहीं हो सकता।

कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल राम नगर का वार्षिकोत्सव ‘विविध’ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक के छात्र – छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का ऐसा नजारा पेश किया कि दर्शक दीर्घा में उपस्थित उनके पालकों का गौरवान्वित उत्साह देखते बना। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत नृत्य और भगवान श्री गणेश की स्तुति से हुआ। सिलसिलेवार तरीके से बॉलीवुड डांस, गोविंदा रिमिक्स, गुजराती लोक नृत्य, फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ी नृत्य, शिव तांडव, भांगड़ा नृत्य बंगाली नृत्य सहित अन्य क्लासिकल डांस और समाज को जागरुकता का संदेश देने वाले नाटकों के मंचीय प्रस्तुतियों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खूब सराहना मिली।

इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए कार्यक्रम में पालकों के बीच उपस्थित बच्चों के दादी और नानियों को मंच पर आमंत्रित कर दीप प्रज्ज्वलित कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रिकेश सेन ने न्यूनतम शुल्क के साथ बेहतर शैक्षणिक परिवेश और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव में बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखरती है। कला और संस्कृति के साथ साथ अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पालकों को भी ध्यान देना चाहिए। श्री सेन ने स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती जसलीन कौर बुट्टर एवं प्रिंसिपल रणजीत कौर सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कोविड प्रभाव को कम करने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने होगा वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम…. 31 मई से दो पालियों में कराया जायेगा योगाभ्यास
छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27
गांजा व शराब की अवैध बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, दो नाबालिग सहित 6 आरोपी पकड़ाए, तीन महिलाएं भी शामिल
चीनी सैनिकों की निकली हवा: भारतीय जवानों के सामने नहीं टिके, भयंकर ठंड के कारण 90 फीसदी जवान लौटे
shreekanchanpath 204 # 08 May 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन, आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का मौका, भिलाई के सभी वार्डों में कल से शिविर
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 89 # 11 January 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?