ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalRaipurSports

IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना

By Om Prakash Verma
Published: January 10, 2024
Share
IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना
IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तैयारियां जोरों पर है। टूर्नामेंट के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी हो चुकी है और अब तारीखों पर सबकी नजरें हैं। बीसीसीआई ने अब तक इस बात का एलान नहीं किया है कि आईपीएल का नया सीजन कब से कब तक आयोजित होगा। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए भी शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है।

अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आईपीएल का नया सीजन 22 मार्च को शुरू होगा। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत फरवरी के अंत में हो सकती है। इस साल देश में आम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि आईपीएल के मैचों का टकराव चुनाव की तारीखों से नहीं हो। बीसीसीआई ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम चुनावों की घोषणा के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 2019 में आम चुनाव होने के बावजूद सभी मैच भारत में ही हुए थे। इस बार बोर्ड ऐसा ही चाहता है।

विदेश में हो चुके हैं आईपीएल के मैच
2009 और 2014 में आम चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन विदेश में हुआ था। 2009 में सभी मैच दक्षिण अफ्रीका में खेले गए थे। वहीं, 2014 में शुरुआती 20 मुकाबले में यूएई में आयोजित हुए थे। उसके बाद टूर्नामेंट की वापसी भारत में हो गई थी।

दो शहरों में हो सकता है महिला प्रीमियर लीग का आयोजन
बीसीसीआई ने पिछले साल महिला प्रीमियर लीग का आयोजन किया था। तब सभी मैच एक ही शहर में आयोजित हुए थे। मुंबई के अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले खेले गए थे। बोर्ड टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग का आयोजन इस बार दो शहरों में होगा। दिल्ली और बेंगलुरु को इसके लिए चुना गया है। पहले सीजन में मुंबई इंडिया की टीम चैंपियन बनी थी। टूर्नामेंट में भाग लेनी वाली अन्य टीमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स है।

बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम शुरू करना चाहती हैं नई जिंदगी, फैंस से मांगी मदद
PAK में बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर- NRC पर मोदी-शाह में मतभेद
जुआ सट्टा और शराब के अवैध कारोबार की शिकायत करना पड़ा भारी, पूर्व पार्षद के पिता पर कटर से हमला
रिश्वत लेने सरपंच के घर पहुंचा सहायक सचिव, जेब में पैसे रखते ही लोकायुक्त टीम ने किया अरेस्ट
एचआईवी मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य,  यौन कर्मी व सेक्स वर्कर की लोकेशन व जनसंख्या जानने ट्रेनिंग प्रोग्राम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का आया बयान, हिट एंड रन का नया कानून अभी नहीं हुआ लागू
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 88 # 10 January 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?