ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का आया बयान, हिट एंड रन का नया कानून अभी नहीं हुआ लागू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का आया बयान, हिट एंड रन का नया कानून अभी नहीं हुआ लागू

By Mohan Rao
Published: January 10, 2024
Share
हिट एंड रन कानून
SHARE

रायपुर। हिट एंड रन कानून के खिलाफ छत्तीसगढ़ ट्रक ड्राइवर महासंघ ने बुधवार से प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले बयान जारी कर ड्राइवरों से अपील की है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है।

हिट एंड रन मामले पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी पुराना कानून ही लागू है। कतिपय स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के बहकावे में आने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस को पत्र प्रेषित कर स्पष्ट किया है कि भारत सरकार का संबंधित विभाग इस कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला ने कहा है कि भारतीय न्याय संहिता 106(2) लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।

कामर्स गुरु डॉ संतोष राय ने कहा – जरूर होनी चाहिए 12वीं बोर्ड की परीक्षा… दिए आवश्यक सुझाव
लद्दाख पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: पैरा ट्रूपिंग और सैन्य अभ्यास का लिया जायजा
Bhilai Breaking : इंस्टा पर जॉब ऑफर का रील देख लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, युवती से हुई लाखों की ठगी
बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान
नवा रायपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: छका रही नैदानिक उपकरणों की किल्लत
Next Article IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?