ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडा के धान खरीदी केन्द्र का विधायक ललित चंद्राकर ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायत पर प्रबंधक को दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अंडा के धान खरीदी केन्द्र का विधायक ललित चंद्राकर ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायत पर प्रबंधक को दी चेतावनी

By Mohan Rao
Published: January 9, 2024
Share
धान खरीदी केन्द्र में विधायक ललित चंद्राकर
SHARE

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मंगलवार को अंडा ग्राम पंचायत के धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिस समय विधायक चंद्राकर पहुंचे तब बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। विधायक ने किसानों से चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ किसानों ने समिति प्रबंधक की शिकायत की जिस पर विधायक चंद्राकर ने उन्हें तलब किया और सख्त चेतावनी दे डाली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। समिति प्रबंधक अपना व्यवहार सुधार ले।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। प्रदेशभर के किसान भाजपा सरकार की इस पहल से खुश हैं। इस बीच दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मंगलवार को अंडा ग्राम पंचायत के धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति पहुंचे। यहां पर विधायक ने मौजूद किसानों से चर्चा की। विधायक ने धान खरीदी की स्थिति जानी और यहां मिलने वाले बारदानों की क्वालिटी भी देखी। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान खरीदी पर संतोष जताया लेकिन साथ ही समिति प्रबंधक राजकुमार की शिकायत भी की।

व्यवहार सुधारे, किसानों को न हो परेशानी
किसानों से धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक कोबरगड़े की शिकायत सुनने के बाद विधायक ललित चंद्राकर ने उन्हें तलब किया। विधायक ने किसानों के सामने ही उन्हें व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। समिति संचालक किसानों को परेशान न करें और नियमानुसार और निर्धारित दर पर ही धान खरीदी की जाए। इस दौरान विधायक विधायक ललित चंद्राकर बायो मेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था का भी जायता लिया। समिति के सदस्यों ने विस्तार से पूरी व्यवस्था की जानकारी दी।

भाजपा सरकार ने निभाया अपना वादा
किसानों से चर्चा के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद अपना वादे और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का भी वादा पूरा किया है। जल्द ही महतारी वंदन योजना लागू की जाएगी जिसमें महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए मिलेंगे। साथ ही 500 रुपए में एलपीजी भी दिया जाएगा। विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों से चर्चा के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

किसानों ने बताया मिल रहे नए पुराने दोनों बारदाने
चर्चा के दौरान किसानों ने विधायक चंद्राकर को बताया कि केन्द्र में नए व पुराने दोनों बारदाने मिल रहे हैं। पुराने बारदाने खींचने पर नीचे फट जाते हैं। इस पर विधायक से समिति प्रबंधक को बारदानों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंगलवार को धानखरीदी केन्द्र में कुल 78 टोकन वाले किसानों का धान खरीदा गया। विधायक चंद्राकर ने इस दौरान जंजगिरी, अंडा, चिंगरी, विनायकपुर आदि जगह से आए किसानों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ललित चंद्राकर के साथ किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, राजकुमार कोबरगड़े, जंजगीरी से मुरली ठाकुर, दिनेश देशमुख, जीवनलाल, अंडा से यशवंत चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, दीनदयाल साहू, उपेंद्र, गुलशन, लुकेश्वर, नागराज, सुरेन्द्र चंद्राकर, बिरेन्द्र चंद्राकर, चिंगरी से विश्राम सिंह, मालिकराम, दुर्जन तथा विनायकपुर मंगतिन बाई, उर्मिला बाई, अजय वर्मा, नंदिनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

झलक दिखला जा में कंटेस्टेंट थी नोरा फतेही: अब करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ मिलकर जज के पैनल में शामिल होंगी
विद्युत सखियां करेंगी स्पॉट बिलिंग, महिलाओं को मिलेंगे रोजगार का अवसर
भिलाई निगम में कई अफसर कर्मी इधर से उधर, बरसों से एक ही जगह जमें कर्मियों के बदले टेबल
गुजरात में बड़ा हादसा: सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला… आठ की मौत… कई हुए घायल
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तरीय 2 दिवयीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: फिर वही जातिगत समीकरण पर राजनीति
Next Article Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?