ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: रामलला की प्राणप्रतिष्ठा और शंकराचार्य
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल
September 12, 2025
गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प
September 12, 2025
Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर
September 12, 2025
गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल
September 11, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: रामलला की प्राणप्रतिष्ठा और शंकराचार्य

By Om Prakash Verma Published January 6, 2024
Share
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
SHARE

-दीपक रंजन दास
अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसके बाद देश-विदेश से श्रद्धालु इसके दर्शन के लिए पहुंचेंगे. रेलवे ने इसके लिए खास इंतजाम किये हैं. कुछ राज्य सरकारें मुफ्त में दर्शन कराने की योजना भी बना रही हैं. छत्तीसगढ़ से इस मंदिर का खास कनेक्शन भी है. प्रभुश्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं. मंदिर खूब मजबूत बने, इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र ने भूकंपरोधी टीएमटी बार उपलब्ध कराया है. धान का कटोरा छत्तीसगढ़ भोग के लिए सुगंधित चावल उपलब्ध करा रहा है. इस बीच जगन्नाथपुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि उनके भी पद की गरिमा है. प्रधानमंत्री प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और शंकराचार्य खड़े-खड़े ताली बजाएंगे, ऐसा वो नहीं कर पाएंगे. इसलिए वो अयोध्या नहीं जाएंगे. उन्होंने अपूर्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को भी गलत बताया है. उन्होंने इस बात पर भी सवाल खड़े किये हैं कि सरकार अयोध्या, मथुरा और काशी में विशाल मस्जिद बनवाने जा रही है. उन्होंने आशंका जताई कि इससे देश में तीन पाकिस्तान और बन जाएंगे. पर सवाल यह उठता है कि क्या लोग उनकी सुनेंगे? लोगों को क्यों उनकी सुनना चाहिए? क्या शंकराचार्य हिन्दू समाज के आध्यात्मिक गुरू रह गए हैं? पिछले कुछ सालों में इतने धर्म विशेषज्ञ-मर्मज्ञ पैदा हो गए हैं कि धर्म खुद कन्फ्यूज हो गया है. इन धर्माचार्यों के लाखों फालोअर्स हैं. कुछ धर्माचार्य तो जेलों में हैं पर उनके अनुयायियों की संख्या या आस्था में कोई कमी नहीं आई है. वे गैंगस्टर्स की तरह जेलों से ही अपने साम्राज्य का संचालन कर रहे हैं. दरअसल, शंकराचार्यों ने थाली में परोसकर हिन्दुओं की अगुवाई राजनेताओं को सौंप दी. लोकतंत्र में यह राजनेताओं की मजबूरी है कि वो धर्म का इस्तेमाल भी जनता के ध्रुवीकरण के उपकरण की तरह करे. राजनीति इसमें सफल रही है. इसलिए अब तक किनारे बैठकर ताली बजा रहे धर्माचार्यों के लिए राजनीति ने यही भूमिका तय कर दी है. महाभारतकाल इसका सबसे बड़ा गवाह और उदाहरण है. सही-गलत का ज्ञान होने के बावजूद आचार्यों और महारथियों को युवराज दुर्योधन की जिद पूरी करने के लिए सिंहासन का साथ देना पड़ा. भगवान श्रीकृष्ण धर्म की रक्षा के लिए सिंहासन के खिलाफ चले गए और एक विशाल साम्राज्य धराशायी हो गया. अब यह शंकराचार्यों को ही तय करना है कि वे सिंहासन का साथ दें या उसके खिलाफ जाएं. सिंहासन के खिलाफ जाने के लिए श्रीकृष्ण का साहस और आत्मविश्वास चाहिए. क्या है ऐसा साहस? वैसे भी हिन्दू समाज का नेतृत्व पीठों में बिखरा हुआ है. पहले तो वो एक हो जाएं. स्वयं को समेटें और एक शक्ति के रूप में सामने आएं. यदि ऐसा करना संभव हुआ तभी वे हिन्दुत्व का वास्तविक नेतृत्व कर रहे होंगे. अन्यथा, वो अपनी उसी छद्म भूमिका में खुश रहने की आदत डाल लें जो राजनीति ने उनके लिए तय कर दी है.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल

Om Prakash Verma January 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 48.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
Next Article विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी, दुर्ग जिले में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन, 22 जनवरी तक दावा आपत्ति

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

September 12, 2025

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

September 12, 2025

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?