ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सातों रंगों के साथ शुरू हुआ नया साल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सातों रंगों के साथ शुरू हुआ नया साल

By Om Prakash Verma
Published: January 1, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
अपने सभी रंगों के साथ एक और कैलेण्डर वर्ष आज से शुरू हो गया. लोगों ने बीते वर्ष की खट्टी-मीठी घटनाओं को याद करते हुए उसे विदाई दी. संगीत-नृत्य और केक के साथ नव वर्ष का आगाज किया. वैसे यथार्थवादियों के लिए नया साल केवल एक कैलेण्डर वर्ष का बीतना होता है. कैलेण्डर पर तारीख और सन बदल जाता है. पिछले साल के मुकाबले एक झटका लोगों को यह लगा कि साल 2024 की शुरुआत सोमवार से हो रही है. अर्थात फुल वर्किंग डे. कुछ लोगों की परीक्षाएं चल रही हैं तो कहीं-कहीं विभागीय निर्देश है कि सोमवार को छुट्टी मारी तो दो दिन का वेतन कटेगा. पिछले साल लोगों ने बड़े मजे किये थे. साल का पहला दिन रविवार था. लगभग सभी ने पिकनिक प्लान किया था. परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की थी. पर इस बार का सेलीब्रेशन ऐसा नहीं हो सका. रात भर हल्ला-गुल्ला करने वाले भी इस बार निराश हुए. पुलिस का सख्त निर्देश था कि सवा बारह बजे के बाद कोई भी हंगामा करता हुआ मिला तो उसके नए साल की शुरुआत खराब कर दी जाएगी. लिहाजा लोग लिमिट में रहे. वैसे शहर का रंग पिछले तीन-चार सालों में काफी कुछ बदल गया है. कोरोना काल ने बेशुमार लोगों के अंदर के गायक को जगा दिया है. कैरेओके ट्रैक्स ने सोने पर सुहागा कर दिया है. छोटे-बड़े कैरेओके बॉक्स ने लगभग सभी शौकीनों के घर में एक-एक म्यूजिक सिस्मटम पहुंचा दिया है. कुछ लोग तो म्यूजिक सिस्टम को गाड़ी की डिकी में ही रखकर चलते हैं. जहां भी जाते हैं वहीं शुरू हो जाते हैं. पिछले एक साल के भीतर भिलाई में दो-तीन दर्जन से भी अधिक संगीत समूहों ने जन्म ले लिया है. इन सभी ने 2023 की विदाई के लिए संगीत समारोहों का आयोजन किया. मनघटा से लेकर क्लब हाउस और पार्कों से लेकर घर की छत पर संगीत समारोहों का आयोजन हुआ. किसी ने वृद्धाश्रम को चुना तो कोई बालाश्रम पहुंच गया. वैसे कहा जाता है कि जो काम संगीत कर सकता है, वह घंटों का भाषण नहीं कर सकता. कई बार तो रोग में दुआ और दवाओं से ज्यादा असर संगीत का देखने को मिल जाता है. शोध बताते हैं कि संगीत का असर जीवित प्राणियों से लेकर पाषाणों तक पर होता है. लिहाजा यह मान लेने में कोई बुराई नहीं कि नववर्ष की शुरुआत गीत-संगीत के साथ करने के अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे. पांच राज्यों में नई सरकारों ने काम करना प्रारंभ किया है. कुछ ही महीनों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. लिहाजा जनता के लिए तो साल की शुरुआत काफी से ज्यादा अच्छी होने के संकेत हैं. किसानों से लेकर गृहिणियों तक के लिए साल की शुरुआत अच्छी हुई है. विद्यार्थियों और नेताओं की परीक्षाएं लगभग एक साथ या आगे-पीछे होनी हैं. टेंशन तो है पर संभावनाएं भी खूब हैं. लिहाजा खुश रहिए.

Video: सांसद सरोज ने झाड़ू लगाकर मनाया सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता दूतों का किया सम्मान
विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा ऐप का मामला, विधायक रिकेश ने कहा- महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ के बाराती भिलाई में खुलेआम घूम रहे
Nagpur violence: नागपुर में भीड़ का उपद्रव, किया पथराव और वाहनों में लगा दी आग, प्रत्यक्षदर्शी बोले-पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 38 हजार के करीब …. रायपुर, राजनांदगांव व दुर्ग में कोरोना विस्फोट
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से प्रत्येक वर्ग के लोग हो रहे लाभान्वित : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article New Rules 2024: नए साल में बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव New Rules 2024: नए साल में बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव
Next Article दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, जान-माल की कोई हानि नहीं नया साल यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप का तबाही लेकर आया, सुनामी का अलर्ट जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?