ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गीता जयंती पर माताधाम सेक्टर-7  में हुआ गीता महायज्ञ, जयकारों से गूंजी यज्ञ स्थली
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 335 # 18 September 2026
September 18, 2026
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री,  दर्शक दीर्घा में बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का लिया आनंद
September 18, 2026
सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
September 18, 2026
आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर रायपुर में हुई एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला
September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’
September 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गीता जयंती पर माताधाम सेक्टर-7  में हुआ गीता महायज्ञ, जयकारों से गूंजी यज्ञ स्थली

By Mohan Rao Published December 24, 2023
Share
श्रीश्री माताधाम परिसर में गीता महायज्ञ, आहूति देते श्रद्धालु
SHARE

मां मंकीनम्मा जन कल्याण सेवा समिति व श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ द्वारा किया गया आध्यात्मिक आयोजन

भिलाई। गीता जयंती के अवसर पर  शनिवार को सेक्टर-7 स्थित श्रीश्रीश्री माताधाम परिसर में गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ द्वारा मां मंकीनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में गीता महायज्ञ अनुष्ठान किया। इस आध्यात्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने व्रत रख महायज्ञ में भाग लिया। गीता के जयकारों के साथ महायज्ञ परिसर गूंजता रहा।

मां मंकीनम्मा जन कल्याण सेवा समिति द्वारा इस वर्ष सेक्टर-7 एवेन्यू ए स्थित श्री श्री श्री माताधाम मंदिर परिसर में गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया।  श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ सदस्यों द्वारा गीता महायज्ञ को संपन्न किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में आहूतियां दी गई। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पूरी निष्ठा के साथ यज्ञ में भाग लिया। सुबह 6 बजे से आयोजन की शुरुआत हुई जो कि रात 7 बजे तक चलती रही। गीता महायज्ञ के साथ ही विधिवत पूजा अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया। गीता महायज्ञ को संपन्न कराने में श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ एन रुकमांगधरा राव, पी मुरहारी, एन पापा राव, पी त्रिनाद पंडित, बी रामाराव, बी वेंकट राव, एस कृष्णा राव, जी धर्मा राव, पी यादव राव, डी चलपति, वी शेष राव सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

नगर संकीर्तन से हई महायज्ञ की शुरुआत
गीता महायज्ञ की शुरुआत शनिवार की सुबह 6.00 बजे से 7 बजे तक नगर संकीर्तन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसके मंदिर परिसर में पताका अविष्करण (ध्वजारोहण) किया गया। ध्वजारोहण के बाद यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना की गई और उसके बाद महायज्ञ की शुरूआत हुई। श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर महायज्ञ किया। लगभग 4 घंटों से भी ज्यादा समय तक वेद मंत्रों के साथ महायज्ञ का अनुष्ठान पूरा कराया गया।

महायज्ञ के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को 5.00 से 7 बजे तक भजन संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से मां मंकीनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवुलू, डॉ. सीएम कोन्डय्या, गणेश कुमार, पीसी गुरवैय्या, ई. आदिनारायण, ए चन्द्रशेखर, सी श्रीनिवास, एन वेंकट, बी सुग्रीव, के. खलैय्या, प्रभाकर राव, एन वारेकोडळ्या, ए आनंद, गणपति राव, राम मोहन राव, एम वेंकट, चंद्रशेखर, एम. मोहन राव आदि का विशेष योगदान रहा। 

You Might Also Like

चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री,  दर्शक दीर्घा में बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का लिया आनंद

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती

आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर रायपुर में हुई एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Mohan Rao December 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : पहलवानों के विरोध के बाद कुश्ती संघ निलंबित, बृजभूषण के करीबी नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी रद्द
Next Article भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?