ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ने रद्द कर दी दर्जनों ट्रेनें, छत्तीसगढ़ को हैदराबाद, यशवंतपुर व कोचेवली को जोड़ने वाली यह ट्रेनें हुई कैंसिल
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रेलवे ने रद्द कर दी दर्जनों ट्रेनें, छत्तीसगढ़ को हैदराबाद, यशवंतपुर व कोचेवली को जोड़ने वाली यह ट्रेनें हुई कैंसिल

By Mohan Rao Published December 23, 2023
Share
रेलवे, Railway
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के रद्द होने से लगातार यात्रियों की परेशानियां बढ़ रही है। अधोसंरचना विकास के नाम पर रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। महीनों पहले से रजर्वेशन करा चुके यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे ने दक्षिण की ओर जाने वाली 13 ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें कोरबा से कोचुवेली, तिरुनेलवेली-बिलासपुर, यशवंतपुर-कोरबा, हैदराबाद-रक्सौल, पटना-सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार के मुताबिक दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के हसनपार्थी रोड स्टेशन और उप्पल स्टेशन के बीच तीसरी लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग से पहले के कार्य को करने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की जाएगी। जिसके कारण इस रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया और वहीं कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।

यह हैं रद्द होने वाली गाड़ियां

  • कोरबा से शुरू होने वाली कोरबा कोचुवेली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22647) 3 जनवरी को रद रहेगी।
  • कोचुवेली से शुरू होने वाली कोचुवेली कोरबा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22648) दिनांक 1 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से शुरू होने वाली बिलासपुर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22619) दो जनवरी व 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • तिरुनेलवेली से शुरू होने वाली तिरुनेलवेली बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22620) 31 दिसंबर 7 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • यशवंतपुर से शुरू होने वाली यशवंतपुर कोरबा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12251) 9 जनवरी और 14 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • कोरबा से शुरू होने वाली कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12252) 11 जनवरी व 14 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • हैदराबाद से शुरू होने वाली हैदराबाद रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07051) 30 दिसंबर, 6 जनवरी और 13 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • रक्सौल से शुरू होने वाली रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07052) 2 जनवरी, 9 जनवरी व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • पटना से शुरू होने वाली पटना सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 03253) एक जनवरी, 3 जनवरी और 8 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • हैदराबाद से शुरू होने वाली हैदराबाद पटना स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07255) 3 जनवरी व 10 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • सिकंदराबाद से शुरू होने वाली सिकंदराबाद पटना स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07256) 5 जनवरी व 12 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • टाटानगर से 22 दिसंबर को रवाना होने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस(इतवारी) एक्सप्रेस को रद्द की गई है। इसके फलस्वरूप पेयरिंग रैक के अभाव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस(इतवारी) से 24 दिसंबर को रवाना होने वाली 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
  • टाटानगर से 22 दिसंबर को रवाना होने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द की गई है। इसके फलस्वरूप पेयरिंग रैक के अभाव में बिलासपुर से 23 दिसंबर को रवाना होने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 31 दिसंबर और 7 जनवरी को बिलासपुर से शुरू होने वाली बिलासपुर मद्रास एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12851) अपने निर्धारित मार्ग के बदले परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखौली-विजीनगरम-दुववाड़ा-विजयवाड़ा मार्ग से चलेगी।
  • एक जनवरी और आठ जनवरी को मद्रास से शुरू होने वाली मद्रास बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12852) अपने निर्धारित मार्ग के बदले परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा-दुववाड़ा- विजीनगरम-लखौली-रायपुर-बिलासपुर मार्ग से चलेगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao December 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर की चर्चा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?