ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: एक बार फिर बाजारवाद के खिलाफ खड़ा हुआ धर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: एक बार फिर बाजारवाद के खिलाफ खड़ा हुआ धर्म

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत एक ऐसा देश है जहां जीवनोपयोगी हर वस्तु की प्रचुरता है. यहां विकसित प्रत्येक धर्म सादगी, शुचिता और सेवा को प्रधानता देता है. “सादा भोजन-उच्च विचार” के इस देश को पिछले कुछ दशकों में बाजारवाद ने अपने चपेट में ले लिया है. लोगों की जरूरतें इतना बढ़ा दी गई हैं कि अपनी आवश्यकता से चार गुना कमाने वाला व्यक्ति भी कर्ज का बोझ ढो रहा है. इसका लाभ उठाते हुए निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों ने अपना महाजाल बिछा दिया है. क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन बांटने के लिए फिन कंपनियों से लेकर बैंक तक उतावले हुए पड़े हैं. मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टू-व्हीलर, फोर व्हीलर के बाजार में बहार आई हुई है. शिक्षा से लेकर शादी तक सबकुछ ऋण और ब्याज पर चल रहा है. कभी सूदखोरों से बचाने के लिए बैंकों की स्थापना की गई थी जहां मामूली ब्याज पर लोगों को ऋण मिल जाया करता था. अब सूदखोर तो कम हो गये पर बैंक ऐसा स्कीम लेकर आ गए जिसमें तीन साल में ऋण पर ब्याज मूलधन के बराबर हो जाता है. पर बाजारवाद की गिरफ्त में फंसे लोगों का इसकी तरफ ध्यान नहीं है. हो भी कैसे. सादगी और बचत में यकीन करने वाला भारतीय समाज अब दिखावे की ओर कूच कर गया है. बाजारवाद ने उसकी जरूरतें इतनी बढ़ा दी हैं कि शहर की तंग गलियों में रहने वाले भी एसयूवी और एक्सयूवी खरीद रहे हैं. गलियों में पार्किंग के लिए झगड़े हो रहे हैं और सड़कें पार्किंग में तब्दील हो रही हैं. शौक हैं कि इसके बाद भी कम नहीं होते. ऐसे में सिख समाज ने एक बार फिर पहल की है. छत्तीसगढ़ सिख पंचायत ने गुरुद्वारों को फिजूलखर्ची और दिखावे से अलग रखने का फैसला लिया है. पंचायत का निर्णय है कि अब गुरुद्वारों में केवल लावा फेरों की रस्म ही निभाई जाएगी. इसमें जोड़ा सादे वस्त्रों में अर्थात सलवार सूट में ही शामिल होगा. यहां जयमाल जैसी कोई रस्म नहीं होगी. सिख परिवारों में मृत्यु होने पर गुरुद्वारे में सादा लंगर ही आयोजित किया जा सकेगा. इसमें पकवान या मीठा शामिल नहीं किया जाएगा. इस लंगर के खर्च में सभी संगत अंशदान कर सकेंगे. इससे किसी भी परिवार पर बोझ नहीं पड़ेगा. गुरुद्वारों की तरफ से फिजूलखर्ची के खिलाफ आया यह कोई पहला फरमान नहीं है. पिछले तीन दशकों में अकालतख्त ने ऐसे कई नियम बनाए हैं जो वैवाहिक खर्च को कम करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. भारतीय समाज में विवाह एक ऐसी रस्म है जिसमें लोग वर्षों की कमाई दो-चार दिन के दिखावे पर फूंक देते हैं. शानदार शादी और शानदार दावत का यह बुखार कुछ ऐसा है कि परिवार कर्ज में डूब जाते हैं. समाज लड़की वालों पर इतना दबाव बनाता है कि लड़की होना ही अभिशाप लगने लगता है. वक्त आ गया है कि अन्य समाज भी इस दिशा में अपनी कोशिशें प्रारंभ करे.

बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’
विधायक ने दुर्ग में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की
केबीसी-14: 21 साल की तपस्या के बाद हुनर और भाग्य धुलीचंद को ले आया हॉट सीट पर
भूपेश कैबिनेट का अहम निर्णय: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को मिली कैबिनेट की मंजूरी
आशीष यादव को मध्यप्रदेश उपचुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी… विधानसभा चुनाव में करेंगे एनएसयूआई का प्रतिनिधित्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उच्च पद और अहंकार जरा भी नहीं, कार से उतरते ही उप राष्ट्रपति ने बुजुर्गों के छुए पैर, देखिए वीडियो उच्च पद और अहंकार जरा भी नहीं, कार से उतरते ही उप राष्ट्रपति ने बुजुर्गों के छुए पैर, देखिए वीडियो
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 68 # 21 December 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?